नेपाल में कबीरधाम के चार सितारे: अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऐतिहासिक जीत

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चार होनहार युवाओं ने नेपाल की धरती पर भारत का मान बढ़ा दिया है।

नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए और अंतरराष्ट्रीय फलक पर छत्तीसगढ़ की चमक बिखेरी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल यूनाइटेड इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें नेपाल, भारत, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान सहित सात देशों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। भारत की ओर से कबीरधाम के सूरज राजपूत, दीपाली सोनी, अभिषेक तिवारी और अनुराग जांगड़े ने बाज़ी मार ली।

सूरज राजपूत: बने इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल

कबीरधाम के सूरज राजपूत ने बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल’ का खिताब अपने नाम किया। सूरज पहले भी मिस्टर छत्तीसगढ़ और सीनियर नेशनल स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं। आज वे "भारत हेल्थ क्लब" में बतौर कोच युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सूरज कहते हैं, “ये पदक केवल मेरी जीत नहीं, यह पूरे छत्तीसगढ़ की मेहनत और उम्मीदों की जीत है।”

दीपाली सोनी: जिले की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर चैंपियन

76 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दीपाली सोनी ने इतिहास रच डाला। वह कबीरधाम की पहली महिला वेटलिफ्टर बनीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

दीपाली ने कहा, “जब मैंने तिरंगे को सिर के ऊपर लहराया, तो आंखें नम हो गईं। मेरी जीत जिले की हर बेटी को नई राह दिखाएगी।”

अभिषेक तिवारी: सब-जूनियर वर्ग में लहराया परचम

67 किलोग्राम के सब-जूनियर वर्ग में अभिषेक तिवारी ने दमदार लिफ्ट करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कहा, “मेरे कोच, परिवार और जिले की दुआओं ने ये मुमकिन किया। मैं इस मेडल को हर उस युवा को समर्पित करता हूं जो बड़े सपने देखता है।”

अनुराग जांगड़े: महज 14 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड

सिर्फ 14 साल की उम्र में अनुराग जांगड़े ने 109 किलोग्राम भारवर्ग में सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग स्पर्धा जीत ली। यह अनुराग की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

अनुराग ने कहा, “पहली बार विदेश जाना और देश के लिए जीतना, ये पल ज़िंदगी भर याद रहेगा।”

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली प्रेरणा

इन चारों खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कोच सूरज राजपूत को जाता है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से युवाओं को प्रशिक्षण दिया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। सूरज ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और खेल मंत्री टंक राम वर्मा का आभार जताया और बताया कि अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दुबई में होगी, जिसकी तैयारी कवर्धा में ही जोरों पर चल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नेपाल में कबीरधाम के चार सितारे: अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऐतिहासिक जीत

JAGRAN DESK

नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए और अंतरराष्ट्रीय फलक पर छत्तीसगढ़ की चमक बिखेरी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल यूनाइटेड इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें नेपाल, भारत, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान सहित सात देशों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। भारत की ओर से कबीरधाम के सूरज राजपूत, दीपाली सोनी, अभिषेक तिवारी और अनुराग जांगड़े ने बाज़ी मार ली।

सूरज राजपूत: बने इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल

कबीरधाम के सूरज राजपूत ने बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल’ का खिताब अपने नाम किया। सूरज पहले भी मिस्टर छत्तीसगढ़ और सीनियर नेशनल स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं। आज वे "भारत हेल्थ क्लब" में बतौर कोच युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सूरज कहते हैं, “ये पदक केवल मेरी जीत नहीं, यह पूरे छत्तीसगढ़ की मेहनत और उम्मीदों की जीत है।”

दीपाली सोनी: जिले की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर चैंपियन

76 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दीपाली सोनी ने इतिहास रच डाला। वह कबीरधाम की पहली महिला वेटलिफ्टर बनीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

दीपाली ने कहा, “जब मैंने तिरंगे को सिर के ऊपर लहराया, तो आंखें नम हो गईं। मेरी जीत जिले की हर बेटी को नई राह दिखाएगी।”

अभिषेक तिवारी: सब-जूनियर वर्ग में लहराया परचम

67 किलोग्राम के सब-जूनियर वर्ग में अभिषेक तिवारी ने दमदार लिफ्ट करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कहा, “मेरे कोच, परिवार और जिले की दुआओं ने ये मुमकिन किया। मैं इस मेडल को हर उस युवा को समर्पित करता हूं जो बड़े सपने देखता है।”

अनुराग जांगड़े: महज 14 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड

सिर्फ 14 साल की उम्र में अनुराग जांगड़े ने 109 किलोग्राम भारवर्ग में सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग स्पर्धा जीत ली। यह अनुराग की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

अनुराग ने कहा, “पहली बार विदेश जाना और देश के लिए जीतना, ये पल ज़िंदगी भर याद रहेगा।”

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली प्रेरणा

इन चारों खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कोच सूरज राजपूत को जाता है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से युवाओं को प्रशिक्षण दिया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। सूरज ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और खेल मंत्री टंक राम वर्मा का आभार जताया और बताया कि अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दुबई में होगी, जिसकी तैयारी कवर्धा में ही जोरों पर चल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-stars-of-kabirdham-in-nepal-waved-on-the-international/article-18014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.