स्कूल में सोडियम ब्लास्ट मामला, हिरासत में चार छात्र

Bilaspur, CG

बिलासपुर के निजी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट से 10 साल की बच्ची घायल हो गई थी.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के बाथरूम में सोडियम ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने स्कूल के चार छात्रों को हिरासत में लिया है. चारों छात्रों को सोमवार को बाल न्यायलय में पेश किया गया. जहां से उन्हें बाल न्यायालय के आदेश पर संप्रेषण गृह भेजा गया है.

हिरासत में स्कूल के चार छात्र: सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि स्कूल के बाथरूम में धमाके की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. प्राथमिक जांच के बाद चार स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी आठवी क्लास के स्टूडेंट्स है.

21 फरवरी की घटना: मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. यहां निजी स्कूल में परीक्षा के दौरान सुबह 10 बजे बाथरूम में एक धमाका हुआ. स्कूल का स्टाफ जब मौके पर पहुंचा तो क्लास 4 की छात्रा बुरी तरह से झुलसी हुई फर्श पर गिरी मिली. उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि छात्रा सोडियम ब्लास्ट से झुलसी थी.

स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर सिविल लािन पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि छात्रों ने शरारत की और सोडियम को टॉयलेट में छिपाकर रख दिया. जैसे ही सोडियम में पानी पड़ा वैसे ही धमाका हो गया और बच्ची घायल हो गई. जांच में इस बात की भी जानकारी मिलने की खबर है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ सोडियम, स्कूल लैब से नहीं निकाला गया था, बल्कि ऑनलाइन पटना से मंगाया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

स्कूल में सोडियम ब्लास्ट मामला, हिरासत में चार छात्र

Bilaspur, CG

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के बाथरूम में सोडियम ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने स्कूल के चार छात्रों को हिरासत में लिया है. चारों छात्रों को सोमवार को बाल न्यायलय में पेश किया गया. जहां से उन्हें बाल न्यायालय के आदेश पर संप्रेषण गृह भेजा गया है.

हिरासत में स्कूल के चार छात्र: सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि स्कूल के बाथरूम में धमाके की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. प्राथमिक जांच के बाद चार स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी आठवी क्लास के स्टूडेंट्स है.

21 फरवरी की घटना: मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. यहां निजी स्कूल में परीक्षा के दौरान सुबह 10 बजे बाथरूम में एक धमाका हुआ. स्कूल का स्टाफ जब मौके पर पहुंचा तो क्लास 4 की छात्रा बुरी तरह से झुलसी हुई फर्श पर गिरी मिली. उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि छात्रा सोडियम ब्लास्ट से झुलसी थी.

स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर सिविल लािन पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि छात्रों ने शरारत की और सोडियम को टॉयलेट में छिपाकर रख दिया. जैसे ही सोडियम में पानी पड़ा वैसे ही धमाका हो गया और बच्ची घायल हो गई. जांच में इस बात की भी जानकारी मिलने की खबर है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ सोडियम, स्कूल लैब से नहीं निकाला गया था, बल्कि ऑनलाइन पटना से मंगाया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-students-in-custody-sodium-blast-case-in-school/article-11595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.