- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में 50 लाख की ठगी का पर्दाफाश, नाबार्ड योजना का झांसा देकर फंसाया
रायगढ़ में 50 लाख की ठगी का पर्दाफाश, नाबार्ड योजना का झांसा देकर फंसाया
Raigarh, CG
नाबार्ड योजना के नाम पर 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का लालच देकर एक महिला से 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।
पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को मई में ही पकड़ा जा चुका था। दोनों आरोपी ‘असीम कृपा फाउंडेशन’ नाम से संस्था चलाते थे।
क्या है मामला
जांजगीर-चांपा जिले की अनिता साहू (40), जो महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती हैं, की पहचान रायगढ़ के रंजीत चौहान और सुदीप मंडल से हुई। दोनों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाया जा सकता है। इसके एवज में 50 लाख रुपये असीम कृपा फाउंडेशन के नाम जमा कराने की मांग की गई।
फर्जी टेंडर और चेक से दिया झांसा
शुरुआत में महिला ने संदेह जताया, लेकिन आरोपियों ने फर्जी टेंडर और 50 लाख रुपये का चेक दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद महिला ने 27 लाख रुपये बैंक खाते में और 23 लाख रुपये नकद संस्था के कार्यालय में जमा करा दिए। जब महिला चेक लेकर बैंक गई तो पता चला कि खाता बंद है।
ऐसे खुला राज़
संपर्क करने पर जब महिला को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
मुख्य आरोपी रंजीत चौहान मई 2025 में ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। वहीं, सह-आरोपी सुदीप मंडल लंबे समय से फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए