40 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 72 लाख रुपए की ठगी, असली मालिक के सामने आने पर खुलासा

Raipur, CG

रायपुर में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने के मामले बढ़ गए हैं.

राजधानी के खमारडीह थानाक्षेत्र में रहने वाले प्रणीत चौबे ने बीते दिनों थाने में अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उनके मुताबिक जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें कृषि भूमि बेचने के नाम पर लगभग 72 लाख रुपये की ठगी की.

जानिए कैसे हुई ठगी: खमारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने ठगी की इस घटना के बारे में बताया. उनके मुताबिक, पीड़ित प्रणीत चौबे ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह क्लासिक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का डायरेक्टर है. यह कंपनी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में रेजिडेंशियल और आवासीय निर्माण करने जमीन की खरीदी बिक्री का काम करती है. इस काम का संचालन उसके माता पिता की देखरेख में किया जाता है.

प्रणीत चौबे ने पुलिस को बताया कि साल 2024 में उनकी कंपनी गोबरा नवापारा में आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन की तलाश कर रही थी. इसी दौरान जमीन का काम करने वाले जसवंत सिंह, जो रायपुर के श्याम नगर का रहने वाला है, उसकी मुलाकात उसके पिता के साथ हुई. पीड़ित के पिता को जसवंत सिंह ने बताया कि देवेंद्र शुक्ला गोबरा नवापारा क्षेत्र में जमीन खरीदी और बिक्री के दलाली का काम करता है. इसके साथ ही उसके पास उस क्षेत्र में 40 एकड़ कृषि भूमि है जिसे वह बेचना चाहता है.

RAIPUR CRIME
रायपुर में ठगी का आरोप गिरफ्तार 
 
रजिस्ट्री से पहले सामने आया जमीन का असली मालिक: गोबरा नवापारा स्थित कृषि भूमि को 42 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से खरीदने का सौदा 13 फरवरी 2024 को तय हुआ. इसके बाद पीड़ित ने 72 लाख रुपए एडवांस दिया. जमीन की रजिस्ट्री करने के पहले कंपनी ने दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना प्रकाशित कराई. इसके बाद जमीन के असली मालिक संजय कुमार अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताई. जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. तब पता चला कि आरोपी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी कर बेचने की फिराक में था.

रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: पीड़ित प्रणीत चौबे की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने देवेंद्र शुक्ला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पीड़ित से लाखों रुपए की ठगी करने के लिए पहले गोबरा नवापारा तहसील के पीपरोद में 40 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सौदा किया. पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

40 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 72 लाख रुपए की ठगी, असली मालिक के सामने आने पर खुलासा

Raipur, CG

राजधानी के खमारडीह थानाक्षेत्र में रहने वाले प्रणीत चौबे ने बीते दिनों थाने में अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उनके मुताबिक जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें कृषि भूमि बेचने के नाम पर लगभग 72 लाख रुपये की ठगी की.

जानिए कैसे हुई ठगी: खमारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने ठगी की इस घटना के बारे में बताया. उनके मुताबिक, पीड़ित प्रणीत चौबे ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह क्लासिक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का डायरेक्टर है. यह कंपनी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में रेजिडेंशियल और आवासीय निर्माण करने जमीन की खरीदी बिक्री का काम करती है. इस काम का संचालन उसके माता पिता की देखरेख में किया जाता है.

प्रणीत चौबे ने पुलिस को बताया कि साल 2024 में उनकी कंपनी गोबरा नवापारा में आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन की तलाश कर रही थी. इसी दौरान जमीन का काम करने वाले जसवंत सिंह, जो रायपुर के श्याम नगर का रहने वाला है, उसकी मुलाकात उसके पिता के साथ हुई. पीड़ित के पिता को जसवंत सिंह ने बताया कि देवेंद्र शुक्ला गोबरा नवापारा क्षेत्र में जमीन खरीदी और बिक्री के दलाली का काम करता है. इसके साथ ही उसके पास उस क्षेत्र में 40 एकड़ कृषि भूमि है जिसे वह बेचना चाहता है.

RAIPUR CRIME
रायपुर में ठगी का आरोप गिरफ्तार 
 
रजिस्ट्री से पहले सामने आया जमीन का असली मालिक: गोबरा नवापारा स्थित कृषि भूमि को 42 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से खरीदने का सौदा 13 फरवरी 2024 को तय हुआ. इसके बाद पीड़ित ने 72 लाख रुपए एडवांस दिया. जमीन की रजिस्ट्री करने के पहले कंपनी ने दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना प्रकाशित कराई. इसके बाद जमीन के असली मालिक संजय कुमार अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताई. जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. तब पता चला कि आरोपी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी कर बेचने की फिराक में था.

रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: पीड़ित प्रणीत चौबे की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने देवेंद्र शुक्ला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पीड़ित से लाखों रुपए की ठगी करने के लिए पहले गोबरा नवापारा तहसील के पीपरोद में 40 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सौदा किया. पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fraud-of-rs-72-lakh-by-making-fake-documents-of/article-4400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.