जिला पंचायत बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अनुपस्थित अफसरों को नोटिस; मोदी सरकार की उपलब्धियों पर BJP की प्रेसवार्ता

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

जिले की जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर नाराजगी भी जताई गई। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला खनिज अधिकारी की गैरहाजिरी पर सीईओ सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 और पीएम जनमन योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण गांवों की सूची की मांग की, वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं की रिक्तियों, बैगा बाहुल्य क्षेत्र में सड़क स्वीकृति, बिजली समस्या, खाद-बीज वितरण और भंडारण जैसे जमीनी मुद्दों पर चर्चा की गई। सीईओ ने 16 जून से शुरू हो रहे शाला प्रवेश उत्सव में सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया।

दो मिनट का मौन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के प्रारंभ में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर भंवर सिंह गोवास, पवन पैकरा, श्याममणि राठौर, पूर्णिमा पैकरा सहित कई सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में बोले पूर्व मंत्री, बताया मोदी सरकार का ‘विकास युग’

इसी बीच, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने इसे ‘विकसित भारत के अमृतकाल’ की यात्रा बताया और कहा कि इन वर्षों में सरकार ने जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, तकनीक की पहुँच, और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और विश्वनाथ व महाकाल कॉरिडोर को बड़ी उपलब्धियां बताया।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल व महामंत्री राकेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जिला पंचायत बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अनुपस्थित अफसरों को नोटिस; मोदी सरकार की उपलब्धियों पर BJP की प्रेसवार्ता

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला खनिज अधिकारी की गैरहाजिरी पर सीईओ सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 और पीएम जनमन योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण गांवों की सूची की मांग की, वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं की रिक्तियों, बैगा बाहुल्य क्षेत्र में सड़क स्वीकृति, बिजली समस्या, खाद-बीज वितरण और भंडारण जैसे जमीनी मुद्दों पर चर्चा की गई। सीईओ ने 16 जून से शुरू हो रहे शाला प्रवेश उत्सव में सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया।

दो मिनट का मौन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के प्रारंभ में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर भंवर सिंह गोवास, पवन पैकरा, श्याममणि राठौर, पूर्णिमा पैकरा सहित कई सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में बोले पूर्व मंत्री, बताया मोदी सरकार का ‘विकास युग’

इसी बीच, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने इसे ‘विकसित भारत के अमृतकाल’ की यात्रा बताया और कहा कि इन वर्षों में सरकार ने जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, तकनीक की पहुँच, और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और विश्वनाथ व महाकाल कॉरिडोर को बड़ी उपलब्धियां बताया।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल व महामंत्री राकेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/friendship-with-a-woman-on-the-pretext-of-training-a/article-24305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.