अभी से तेवर दिखाने लगा सूरज, फरवरी में हो रही है तपने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने बताया क्यों बदला मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी का एहसास हो रहा है। फरवरी महीने में तपन वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर में तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। सरगुजा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तापमान में वृद्धि हो गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री बढ़ सकता है। वैसे तो जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही प्रदेश में ठंड पूरी तरह से गायब है।

फरवरी में सताने लगी गर्मी

छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने में ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन और रात तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश में बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी बिलासपुर जिले में है। यहां 36 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर जिले में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है।

राजधानी में भी बढ़ा तापमान

राजधानी रायपुर में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को माना इलाके में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। यह तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा है।

तपने वाली गर्मी

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से ही तपने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। बिलासपुर जिले में भी तपन महसूस होने होने लगी है। यहां रात का पारा भी 19.2 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। सरगुजा इलाके में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाएं लगभग बंद हो गई हैं। इस वजह से ठंड कम हो गई है। सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अभी से तेवर दिखाने लगा सूरज, फरवरी में हो रही है तपने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने बताया क्यों बदला मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तापमान में वृद्धि हो गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री बढ़ सकता है। वैसे तो जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही प्रदेश में ठंड पूरी तरह से गायब है।

फरवरी में सताने लगी गर्मी

छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने में ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन और रात तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश में बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी बिलासपुर जिले में है। यहां 36 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर जिले में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है।

राजधानी में भी बढ़ा तापमान

राजधानी रायपुर में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को माना इलाके में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। यह तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा है।

तपने वाली गर्मी

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से ही तपने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। बिलासपुर जिले में भी तपन महसूस होने होने लगी है। यहां रात का पारा भी 19.2 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। सरगुजा इलाके में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाएं लगभग बंद हो गई हैं। इस वजह से ठंड कम हो गई है। सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/from-now-on-the-sun-started-showing-the-attitude-the/article-9313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.