छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रमों से लेकर राखी प्रदर्शनी तक, राजधानी में आज दिनभर रहेगी हलचल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे से लौटने के बाद राज्य के जशपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले जशपुर जिले के बगिया पहुंचेंगे, जहां वे एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री तपकरा में नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे और फिर झाड़सुखद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। राजधानी पहुंचकर वे एक निजी होटल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में शामिल होंगे, जहां राज्य के प्रगतिशील व्यवसायियों और इनोवेटिव उपक्रमों को सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर: वॉलफोर्ट सिटी में आज एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में आज शनिवार को एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें 35 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी।

प्रदर्शनी में राखी, हैंडमेड ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर और होम डेकोर से संबंधित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। आयोजन का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा और इसमें प्रदेशभर की लघु महिला उद्यमी भाग लेंगी।

🧘‍♂️ राजधानी में आज के प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन

  • महामृत्युंजय हवन
    सत्य दर्शन योग आश्रम, रायपुर की ओर से महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे तक, गांधी उद्यान के पास जीई रोड स्थित आश्रम परिसर में संपन्न होगा।

  • रीजॉय पॉप-अप एग्जीबिशन
    रीजॉय कम्युनिटी की ओर से राजधानी के सिटी सेंटर मॉल में आज सुबह 10 बजे से फैशन, फूड, आर्ट और लाइफस्टाइल पर आधारित फ्री एंट्री एग्जीबिशन आयोजित किया जा रहा है।

  • निःशुल्क योग प्रशिक्षण
    गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ के हॉल में आज सुबह 7 से 8 बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रमों से लेकर राखी प्रदर्शनी तक, राजधानी में आज दिनभर रहेगी हलचल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे से लौटने के बाद राज्य के जशपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले जशपुर जिले के बगिया पहुंचेंगे, जहां वे एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री तपकरा में नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे और फिर झाड़सुखद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। राजधानी पहुंचकर वे एक निजी होटल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में शामिल होंगे, जहां राज्य के प्रगतिशील व्यवसायियों और इनोवेटिव उपक्रमों को सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर: वॉलफोर्ट सिटी में आज एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में आज शनिवार को एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें 35 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी।

प्रदर्शनी में राखी, हैंडमेड ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर और होम डेकोर से संबंधित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। आयोजन का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा और इसमें प्रदेशभर की लघु महिला उद्यमी भाग लेंगी।

🧘‍♂️ राजधानी में आज के प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन

  • महामृत्युंजय हवन
    सत्य दर्शन योग आश्रम, रायपुर की ओर से महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे तक, गांधी उद्यान के पास जीई रोड स्थित आश्रम परिसर में संपन्न होगा।

  • रीजॉय पॉप-अप एग्जीबिशन
    रीजॉय कम्युनिटी की ओर से राजधानी के सिटी सेंटर मॉल में आज सुबह 10 बजे से फैशन, फूड, आर्ट और लाइफस्टाइल पर आधारित फ्री एंट्री एग्जीबिशन आयोजित किया जा रहा है।

  • निःशुल्क योग प्रशिक्षण
    गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ के हॉल में आज सुबह 7 से 8 बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/from-the-programs-of-chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-to/article-25780

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.