- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- गढ़चिरौली-बीजापुर ऑपरेशन: 4 नक्सली ढेर, 30 ने किया आत्मसमर्पण
गढ़चिरौली-बीजापुर ऑपरेशन: 4 नक्सली ढेर, 30 ने किया आत्मसमर्पण
Bijapur, CG
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय बल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
इनमें 81 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल हैं।
एनकाउंटर में हथियार बरामद
गढ़चिरौली जिले के कोपरशी गांव के जंगल में सी-60 कमांडो की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली मारे गए।
इलाके की तलाशी के दौरान जवानों को 1 इंसास रायफल, 2 एसएलआर और 1 थ्री-नॉट-थ्री रायफल मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली इन हथियारों से बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।
बीजापुर में सरेंडर, इनामी भी शामिल
बीजापुर में सरेंडर करने वालों में डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (8 लाख इनामी) भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुआ। इसके अलावा कंपनी नंबर-02, एरिया कमेटी और कई संगठनों के कुल 30 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।
सरेंडर करने वालों को सरकार की ओर से पुनर्वास पैकेज के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
बढ़ती सफलता, घटता नक्सल प्रभाव
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक 331 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं, 307 ने आत्मसमर्पण किया है और 132 मुठभेड़ों में मारे गए। वहीं, 2024 से अब तक 834 गिरफ्तारियां, 496 सरेंडर और 190 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और विकास कार्यों व सुरक्षा बलों की सक्रियता से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति का माहौल बन रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए