- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दिवाली पर जुआ रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 236 जुआरियों और 2 लाख रुपए जब्त किए
दिवाली पर जुआ रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 236 जुआरियों और 2 लाख रुपए जब्त किए
बेमेतरा/नवागढ़, CG
दिवाली की रात एक बड़े जुआ रैकेट का खुलासा हुआ, जब पुलिस ने मुंगेली-नवागढ़ रोड पर टेंट लगाकर चल रहे जुआ खेल में छापा मारा। कार्रवाई में 236 जुआरी पकड़े गए और उनके पास से कुल करीब 1.94 लाख रुपए नकद जब्त किए गए।
सूचना के आधार पर एसडीओपी कौशल्या साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात ईंट भट्टा के पास 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने प्रत्येक फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों से 1,43,548 रुपए बरामद किए। साथ ही ताश के पत्ते, मोबाइल और बाइक भी जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दिवाली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध जुआ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। जुआरियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए