- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में साधु का रूप धरकर गांजा तस्करी का खुलासा
बिलासपुर में साधु का रूप धरकर गांजा तस्करी का खुलासा
Bilaspur, CG
पुलिस ने एक बुजुर्ग को साधु बनकर गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के साथ मिलकर गांजा बेचने का आरोप है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी की बाड़ी से 1.1 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 17,700 रुपए बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीआई प्रदीप आर्य को सूचना मिली कि कबीरधाम जिले के कुंडा से आए एक बुजुर्ग ने चोरभट्ठी इलाके में बाबा बनकर रहकर गांजा तस्करी का अवैध कारोबार चला रखा है। पुलिस ने मुखबिर की मदद से निगरानी की और ईश्वर बरेठ (70) को महिला कांति पांडेय के साथ गांजा बेचते गिरफ्तार किया।
घर की तलाशी में गांजा नहीं मिला, लेकिन आरोपी की बाड़ी में नीले ड्रम के अंदर गांजा छिपा पाया गया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
इसी बीच मोपका इलाके में पुलिस ने दो और आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने जांच में ग्राम मटियारी के थोक सप्लायर कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पवार का नाम लिया। पुलिस ने 25 मई को मोपका निवासी जीतन बाई वर्मा और महेंद्र उर्फ बंडिया के घर छापा मारा, जहां सीढ़ी के नीचे से 1.960 किलो गांजा बरामद हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए