बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में शोषण का आरोप: युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर (छ.ग.)

On

काम का झांसा देकर बुलाने के बाद “स्पेशल सर्विस” का दबाव, इनकार करने पर छह महीने से वेतन रोका गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्पा सेंटर के खिलाफ देह-व्यापार और कर्मचारियों के शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने संचालिका और मैनेजर पर जबरन देह-व्यापार कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और छह महीने तक वेतन न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में पहले अंबिकापुर पहुंची थी, जहां उसे अच्छी कमाई और सम्मानजनक काम का भरोसा दिया गया। बाद में उसे बिलासपुर बुलाकर स्पा सेंटर में नियुक्त किया गया। शुरुआती दिनों में उससे सामान्य स्पा सेवाओं से जुड़ा काम लिया गया, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव बनाया जाने लगा।

युवती का आरोप है कि जब उसने इस तरह के काम से साफ इनकार किया, तो स्पा की महिला संचालिका और मैनेजर ने उसका वेतन रोक दिया। पिछले छह महीनों से उसे कोई भुगतान नहीं किया गया, जिससे वह आर्थिक संकट में आ गई। इसके साथ ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से कथित तौर पर दो से तीन हजार रुपये तक वसूले जाते थे। इनमें से एक हिस्सा युवतियों को देने की बात कही जाती थी, लेकिन पीड़िता का दावा है कि कई बार उसे वह राशि भी नहीं दी गई। अधिकांश पैसा संचालिका और मैनेजर अपने पास रख लेते थे।

प्राथमिक जांच के दौरान यह आशंका भी जताई जा रही है कि पीड़ित युवती नेपाल की नागरिक हो सकती है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले के उजागर होने के बाद स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और महिलाएं भी इसी तरह के शोषण का शिकार तो नहीं हुईं।

नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों की भी जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/girl-accused-of-exploitation-under-the-guise-of-spa-center/article-45644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.