सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय पहुंचे मांदरी, चौपाल में चारपाई पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की बातें, दी करोड़ों की सौगात

Kanker, CG

On

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन से सीधा संवाद किया। रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री मांदरी पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजू एस. भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे और वहां चारपाई पर बैठकर ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ चर्चा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने गांव में कई विकास कार्यों की घोषणाएं करते हुए करोड़ों रुपए की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने की ये प्रमुख घोषणाएं:

  • मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति।

  • आंगनबाड़ी केंद्र भवन की बाउंड्रीवाल के लिए ₹5 लाख मंजूर।

  • ग्राम साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु ₹15 लाख का प्रावधान।

  • झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार कार्य के लिए ₹3.50 करोड़ की मंजूरी।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी, बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता है और ग्राम स्तर तक पारदर्शी तथा सहभागी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय पहुंचे मांदरी, चौपाल में चारपाई पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की बातें, दी करोड़ों की सौगात

Kanker, CG

मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे और वहां चारपाई पर बैठकर ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ चर्चा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने गांव में कई विकास कार्यों की घोषणाएं करते हुए करोड़ों रुपए की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने की ये प्रमुख घोषणाएं:

  • मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति।

  • आंगनबाड़ी केंद्र भवन की बाउंड्रीवाल के लिए ₹5 लाख मंजूर।

  • ग्राम साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु ₹15 लाख का प्रावधान।

  • झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार कार्य के लिए ₹3.50 करोड़ की मंजूरी।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी, बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता है और ग्राम स्तर तक पारदर्शी तथा सहभागी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-tihar-chief-minister-sai-reached-mandri-chaupal-and/article-22447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.