सरकारी शिक्षक और भाई ने शेयर बाजार के नाम पर 1.42 करोड़ की ठगी की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक और उसके भाई ने मिलकर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.42 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया।

दोनों आरोपी दो साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कई जिलों में निवेशकों को फंसाते रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है

डबल मुनाफे का लालच, निवेशकों से वसूली लाखों की रकम

आरोपियों ने कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में लोगों को शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता गोपाल प्रसाद देवांगन ने बताया कि आरोपी रामनारायण साहू से रेलिंग के काम के दौरान संपर्क हुआ। बाद में रामनारायण और उसके भाई हेमंत साहू ने गोपाल को फर्जी निवेश योजना में फंसा लिया और 19.43 लाख रुपए की ठगी की।

2024 में भी की गई थी 82 लाख की ठगी

सिर्फ गोपाल ही नहीं, रामनारायण ने उनके दोस्त राजेश कुमार देवांगन और अनिल कुमार प्रजापति को भी निवेश के नाम पर ठगा। वर्ष 2024 में भी इन आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति राजकुमार यदु से 82 लाख रुपए ठगे थे। कुल मिलाकर आरोपियों ने करीब 1.42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

फर्जी संस्थाओं और संगठनों की आड़ में चल रहा था खेल

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रामनारायण खुद को "एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया", "दिल्ली जर्नलिज्म एंड इन्वेस्टिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट", और "भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा" जैसे संगठनों से जुड़ा बताता था। इस पहचान के सहारे वह लोगों का भरोसा जीतता और फर्जी निवेश करवाता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, संपत्ति की जांच जारी

कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण साहू और हेमंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। टीम अब उनके बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है। उनके खिलाफ कसडोल और मंदिर हसौद थानों में पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सरकारी शिक्षक और भाई ने शेयर बाजार के नाम पर 1.42 करोड़ की ठगी की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Baloda Bazar, cg

दोनों आरोपी दो साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कई जिलों में निवेशकों को फंसाते रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है

डबल मुनाफे का लालच, निवेशकों से वसूली लाखों की रकम

आरोपियों ने कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में लोगों को शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता गोपाल प्रसाद देवांगन ने बताया कि आरोपी रामनारायण साहू से रेलिंग के काम के दौरान संपर्क हुआ। बाद में रामनारायण और उसके भाई हेमंत साहू ने गोपाल को फर्जी निवेश योजना में फंसा लिया और 19.43 लाख रुपए की ठगी की।

2024 में भी की गई थी 82 लाख की ठगी

सिर्फ गोपाल ही नहीं, रामनारायण ने उनके दोस्त राजेश कुमार देवांगन और अनिल कुमार प्रजापति को भी निवेश के नाम पर ठगा। वर्ष 2024 में भी इन आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति राजकुमार यदु से 82 लाख रुपए ठगे थे। कुल मिलाकर आरोपियों ने करीब 1.42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

फर्जी संस्थाओं और संगठनों की आड़ में चल रहा था खेल

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रामनारायण खुद को "एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया", "दिल्ली जर्नलिज्म एंड इन्वेस्टिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट", और "भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा" जैसे संगठनों से जुड़ा बताता था। इस पहचान के सहारे वह लोगों का भरोसा जीतता और फर्जी निवेश करवाता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, संपत्ति की जांच जारी

कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण साहू और हेमंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। टीम अब उनके बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है। उनके खिलाफ कसडोल और मंदिर हसौद थानों में पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/government-teacher-and-brother-arrested-142-crores-in-the-name/article-25581

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.