राजीव गांधी के नाम वाली 2 योजनाओं के नाम बदले, साय सरकार का फैसला

Jagran desk

राजीव गांधी स्‍वावलंबन योजना अब पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍वावलंबन योजना के नाम से जाना जाएगा। वहीं, राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय आजीविका केंद्र योजना कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पिछली सरकार में चल रही दो योजनाओं के नाम बदल दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वालीं दो योजनाओं का नाम बदल दिया है। राज्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की इन दो योजनाओं का नाम बदलकर जनसंघ के दिवंगत नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय अधोसंरचना विकास निधि से संचालित दो योजनाओं का नाम बदला गया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया

इस संबंध में आदेश 18 सितंबर को जारी किया गया था और 30 सितंबर को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है। वहीं, राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों योजनाओं का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर पहले से ही था, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने 2019 में इसे राजीव गांधी के नाम से बदल दिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साय ने कहा कि पहले यह योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर थीं और अब इनका नाम फिर से उनके नाम पर कर दिया गया है। साय के पास नगरीय प्रशासन विभाग भी है।

"बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजना नहीं"

प्रदेश कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है, इसलिए वह भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की योजनाओं के नाम बदल रही है।CM CG

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

राजीव गांधी के नाम वाली 2 योजनाओं के नाम बदले, साय सरकार का फैसला

Jagran desk

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पिछली सरकार में चल रही दो योजनाओं के नाम बदल दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वालीं दो योजनाओं का नाम बदल दिया है। राज्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की इन दो योजनाओं का नाम बदलकर जनसंघ के दिवंगत नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय अधोसंरचना विकास निधि से संचालित दो योजनाओं का नाम बदला गया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया

इस संबंध में आदेश 18 सितंबर को जारी किया गया था और 30 सितंबर को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है। वहीं, राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों योजनाओं का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर पहले से ही था, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने 2019 में इसे राजीव गांधी के नाम से बदल दिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साय ने कहा कि पहले यह योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर थीं और अब इनका नाम फिर से उनके नाम पर कर दिया गया है। साय के पास नगरीय प्रशासन विभाग भी है।

"बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजना नहीं"

प्रदेश कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है, इसलिए वह भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की योजनाओं के नाम बदल रही है।CM CG

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/governments-decision-to-change-the-names-of-two-schemes-named/article-541

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.