बीजापुर नक्सल हमले पर बोले राज्यपाल रमेन डेका, "बस बहुत हो गया, अब इस हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे"

CG

छ्त्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद कह कि 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए घातक नक्सली हमले डीआरजी दंतेवाड़ा के आठ जवानों की शहादत हुई है. इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को ईटीवी भारत के साथ विशेष बातचीत में नक्सल खतरे से निपटने और इस क्षेत्र में वर्षों से जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है.

"2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा": छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने हाल ही में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायरता के अलावा कुछ नहीं है. राज्यपाल डेका ने कहा कि 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा. उनके बयान ने उग्रवाद से सीधे निपटने के सरकार के संकल्प को रेखांकित किया, क्योंकि देश के कई राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

बस बहुत हो गया और हम अब इस हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. भारत ने आतंकवाद और हिंसा से कभी समझौता नहीं किया है. केंद्र सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा : रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस साल 2025 की शुरूआत में ही नक्सली हमलों की एक श्रृंखला देखी जा रही है. जिसकी शुरुआत 3 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हुई थी. उसके बाद 4 जनवरी और 6 जनवरी को दो और हमले हुए. हिंसा में बढ़ोत्तरी ने राज्य नेतृत्व को नक्सली ताकतों को हराने और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने की ओर प्रेरित किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर नक्सल हमले पर बोले राज्यपाल रमेन डेका, "बस बहुत हो गया, अब इस हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे"

CG

छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए घातक नक्सली हमले डीआरजी दंतेवाड़ा के आठ जवानों की शहादत हुई है. इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को ईटीवी भारत के साथ विशेष बातचीत में नक्सल खतरे से निपटने और इस क्षेत्र में वर्षों से जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है.

"2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा": छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने हाल ही में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायरता के अलावा कुछ नहीं है. राज्यपाल डेका ने कहा कि 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा. उनके बयान ने उग्रवाद से सीधे निपटने के सरकार के संकल्प को रेखांकित किया, क्योंकि देश के कई राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

बस बहुत हो गया और हम अब इस हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. भारत ने आतंकवाद और हिंसा से कभी समझौता नहीं किया है. केंद्र सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा : रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस साल 2025 की शुरूआत में ही नक्सली हमलों की एक श्रृंखला देखी जा रही है. जिसकी शुरुआत 3 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हुई थी. उसके बाद 4 जनवरी और 6 जनवरी को दो और हमले हुए. हिंसा में बढ़ोत्तरी ने राज्य नेतृत्व को नक्सली ताकतों को हराने और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने की ओर प्रेरित किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/governor-ramen-deka-said-on-bijapur-naxal-attack-%22enough-is/article-7226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.