राज्यपाल बोले: नवा रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल बनेगा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस 5000 रुपये

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 की शुरुआत, 532 नक्सली निष्क्रिय और किसानों के हित में बड़े फैसले

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज, 23 फरवरी से शुरू हो गया। राज्यपाल रामेन डेका ने सदन में अभिभाषण देते हुए विकास, किसान, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों को उजागर किया। उन्होंने नवा रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल बनाने की घोषणा की और तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस को बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की।

सत्र की शुरुआत सुबह 11:05 बजे हुई। स्पीकर डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम अरुण साव और अन्य मंत्री उपस्थित थे। बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं और 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।

  • राज्यपाल ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 532 नक्सली निष्क्रिय किए गए हैं।

  • इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा गया।

  • राज्य के 26.72 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को दीनदयाल कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत सालाना 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

  • खाद्यान्नों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया।

  • मत्स्य पालन में कांकेर जिला मॉडल जिला बना और मछली पालन में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है, जिसे इस साल तीसरे स्थान तक लाने का लक्ष्य रखा गया।

महिला और सामाजिक कल्याण
राज्यपाल ने मातृशक्ति को सशक्त बनाने को प्राथमिकता बताया। ग्रामीण महिलाओं के लिए 137 महतारी सदन पूर्ण और 212 निर्माणाधीन हैं। बच्चों में कुपोषण घटाने के लिए पोषण ट्रैकर एप के नतीजे उत्साहजनक रहे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी
सत्र में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और उद्योग पर केंद्रित बजट की योजना है। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, शहरों में स्टेडियम और रिंग रोड बनाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

राजनीतिक पहलू और पूर्व मंत्री की वापसी
पूर्व मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाले से संबंधित मामले में लगभग एक साल जेल में रहने के बाद अब सदन में सशर्त शामिल होंगे। उन्हें केवल विधानसभा परिसर और सत्र की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी गई है। उन्होंने अपने मामले से जुड़े किसी भी विषय पर बोलने की अनुमति नहीं होगी।

विधेयक और प्रश्न
इस सत्र में दो महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तावित हैं—छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026। अब तक 2,813 प्रश्न, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं।

सत्र के दौरान सरकार 2026-27 के बजट और विकास योजनाओं को प्रस्तुत करेगी, जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अगले एक महीने तक राज्य की राजनीति का केंद्र विधानसभा ही रहेगी।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/governor-said-that-300-bed-super-specialty-hospital-will-be/article-46977

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.