- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज, ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन आज, GEN-Z और एआई पर होगी चर्चा
रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज, ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन आज, GEN-Z और एआई पर होगी चर्चा
रायपुर (छ.ग.)
तीन दिन चलने वाले उत्सव में 42 सत्र, 120 देश-प्रदेश के साहित्यकार, 10 हजार साहित्य प्रेमी शामिल होंगे
रायपुर, छत्तीसगढ़: अटल नगर, नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आज से शुरू हुए रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह उत्सव 25 जनवरी तक चलेगा और तीनों दिन साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, डिजिटल युग और सामाजिक मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य कार्यक्रम और नाटक का मंचन
उत्सव के पहले दिन शाम 7 बजे फेमस एक्टर और पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी बहुचर्चित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन करेंगे। इसके अलावा आयोजकों ने बुक स्टॉल में हजारों किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई है, जिसमें साहित्य प्रेमी अपनी पसंदीदा किताबों की खरीदारी और विमर्श कर सकेंगे।
सत्र और प्रतिभागी
तीन दिनों में कुल 42 सत्र आयोजित किए जाएंगे। देश और प्रदेश के करीब 120 साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। प्रमुख साहित्यकारों में लेखिका शिखा वार्ष्णेय, कवि-कथाकार कमलेश कमल, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, उपन्यासकार इंदिरा दांगी और फोटोग्राफर-लेखिका डॉ. कायनात काज़ी शामिल हैं।
साहित्यिक सत्रों में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के संचालक विकास दवे, लेखक अजय के. पांडे, हिन्दी साहित्य की विदुषी जयश्री रॉय और लेखक-वक्ता अनिल पांडेय विचार-विमर्श करेंगे।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोकगीत:
उत्सव में छत्तीसगढ़ी कविता और लोकगीत के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें कवि रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर शर्मा, मीर अली मीर और शशि सुरेंद्र दुबे अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। लोकगीत सत्र में डॉ. पी.सी. लाल यादव, शकुंतला तरार, बिहारीलाल साहू और डॉ. विनय कुमार पाठक शामिल होंगे।
विशेष कार्यक्रम और विषय
24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ होगा। इसके अलावा 24 जनवरी को डिजिटल युग और एआई पर विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिसमें ‘डिजिटल युग के लेखक और पाठक’ और ‘उपनिषद से एआई तक: साहित्य की यात्रा’ जैसे विषयों पर विचार विमर्श होगा।
शैक्षणिक और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता
इस उत्सव में वर्धा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक डॉ. भारत भास्कर, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक डॉ. संजय द्विवेदी और जेएनयू की विचारक डॉ. अंशु जोशी भी भाग लेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और डॉ. प्रभात कुमार जे. नंदकुमार भी सत्रों में शामिल होंगे।
साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति
अब तक लगभग 10,000 साहित्य प्रेमियों ने पंजीकरण कराया है। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
----------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए