बालोद में दूल्हे का घातक कदम, दुर्ग में गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या

Balod, CG

बालोद में दो जगहों से दो दूल्हों के खतरनाक कदम उठाने की खबर आई. इनमें से एक की गर्लफ्रेंड ने दुर्ग में आत्महत्या कर ली.

बालोद में बीते 24 घंटे के अंदर दो बड़ी घटनाएं घटी है. जिसने लोगों को सकते में डाल दिया है. पहली घटना बालोद थाना इलाके की है. यहां के दानिटोला निवासी कोमल सिंह रावटे ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है. उनकी अप्रैल में शादी होने वाली थी. अभी परिवार में कार्ड बांटने का काम चल रहा था. कोमल सिंह रावटे की मौत के बाद उनकी भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी है.

सोमवार सुबह उठाया घातक कदम: बालोद थाना पुलिस के मुताबिक कोमल के पिता सोमवार सुबह आठ बजे खेत गए थे. उस दौरान कोमल अपने कमरे में था. जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसकी मां को शक हुआ. उसने खिड़की से अंदर झांका तो बेटे की लाश पड़ी थी. उसके बाद घर में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.

कोमल निजी मोबाइल दुकान में करता था काम: ग्रामीणों के मुताबिक कोमल बालोद के निजी मोबाइल कंपनी में काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इजांच के बाद भी पुलिस इस केस में कुछ कह पाएगी.

कोमल की गर्लफ्रेंड ने दुर्ग में दी जान: एक तरफ कोमल ने बालोद के दानिटोला में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. तो दूसरी तरफ यह खबरें सामने आ रही है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने दुर्ग में अपनी जान दे दी. उसने दुर्ग के बम्लेश्वरी कॉलोनी में यह कदम उठाया. अभी पुलिस ने युवती के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है. ऐसी सूचना आ रही है कि दानिटोला में आत्महत्या करने वाले शख्स कोमल की वह गर्लफ्रेंड थी. युवती मूलत: बालोद जिले की रहने वाली थी. वह दुर्ग में किराए के मकान में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.

गुरुर के टेंगना बरपारा में घटी दूसरी घटना: बालोद के गुरुर इलाके के टेंगना बरपारा गांव में एक दूल्हे ने घातक कदम उठा लिया. उसने खुद को आग लगाने की कोशिश की. इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है. वह 90 फीसदी से ज्यादा जल गया है. परिवार वालों ने युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उसके बाद उसे धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है. युवक का नाम तरुण विश्वकर्मा है. युवक के शादी के कार्ड भी छप चुके थे. शादी के एक सप्ताह पहले उसने यह कदम उठा लिया.

किस वजह से दूल्हे ने उठाया कदम ?: दूल्हे ने किस वजह से यह कदम उठाया है. इसका पता नहीं चल पाया है. वर पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग इस घटना से हैरान और परेशान हैं. टेंगना बरपारा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक की उम्र 23 साल है. पुलिस जांच के बाद इस मामले में और खुलासा हो पाएगा. डॉक्टर्स युवक के इलाज में लगे हुए हैं. इस तरह की घटना से परिवार के लोग के साथ साथ गांव के लोग भी हैरान हैं. डॉक्टर ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में दूल्हे का घातक कदम, दुर्ग में गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या

Balod, CG

बालोद में बीते 24 घंटे के अंदर दो बड़ी घटनाएं घटी है. जिसने लोगों को सकते में डाल दिया है. पहली घटना बालोद थाना इलाके की है. यहां के दानिटोला निवासी कोमल सिंह रावटे ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है. उनकी अप्रैल में शादी होने वाली थी. अभी परिवार में कार्ड बांटने का काम चल रहा था. कोमल सिंह रावटे की मौत के बाद उनकी भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी है.

सोमवार सुबह उठाया घातक कदम: बालोद थाना पुलिस के मुताबिक कोमल के पिता सोमवार सुबह आठ बजे खेत गए थे. उस दौरान कोमल अपने कमरे में था. जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसकी मां को शक हुआ. उसने खिड़की से अंदर झांका तो बेटे की लाश पड़ी थी. उसके बाद घर में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.

कोमल निजी मोबाइल दुकान में करता था काम: ग्रामीणों के मुताबिक कोमल बालोद के निजी मोबाइल कंपनी में काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इजांच के बाद भी पुलिस इस केस में कुछ कह पाएगी.

कोमल की गर्लफ्रेंड ने दुर्ग में दी जान: एक तरफ कोमल ने बालोद के दानिटोला में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. तो दूसरी तरफ यह खबरें सामने आ रही है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने दुर्ग में अपनी जान दे दी. उसने दुर्ग के बम्लेश्वरी कॉलोनी में यह कदम उठाया. अभी पुलिस ने युवती के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है. ऐसी सूचना आ रही है कि दानिटोला में आत्महत्या करने वाले शख्स कोमल की वह गर्लफ्रेंड थी. युवती मूलत: बालोद जिले की रहने वाली थी. वह दुर्ग में किराए के मकान में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.

गुरुर के टेंगना बरपारा में घटी दूसरी घटना: बालोद के गुरुर इलाके के टेंगना बरपारा गांव में एक दूल्हे ने घातक कदम उठा लिया. उसने खुद को आग लगाने की कोशिश की. इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है. वह 90 फीसदी से ज्यादा जल गया है. परिवार वालों ने युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उसके बाद उसे धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है. युवक का नाम तरुण विश्वकर्मा है. युवक के शादी के कार्ड भी छप चुके थे. शादी के एक सप्ताह पहले उसने यह कदम उठा लिया.

किस वजह से दूल्हे ने उठाया कदम ?: दूल्हे ने किस वजह से यह कदम उठाया है. इसका पता नहीं चल पाया है. वर पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग इस घटना से हैरान और परेशान हैं. टेंगना बरपारा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक की उम्र 23 साल है. पुलिस जांच के बाद इस मामले में और खुलासा हो पाएगा. डॉक्टर्स युवक के इलाज में लगे हुए हैं. इस तरह की घटना से परिवार के लोग के साथ साथ गांव के लोग भी हैरान हैं. डॉक्टर ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/grooms-deadly-step-in-balod-committed-suicide-by-girlfriend-in/article-11498

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.