GRP आरक्षकों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, गांजे के पैसे से खरीदे थे आलीशान घर और गाड़ियां

Bilaspur, CG

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी करने वाले जीआरपी आरक्षक व उनके परिजनों की आय से अधिक संपत्ति को साफेमा कोर्ट मुंबई ने फ्रीज करने का फैसला सुनाया है। आरोपियों की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है। बता दें कि जीआरपी का आरक्षक अपने साले के बैंक अकाउंट में गांजा तस्करी का पैसा जमा कराता था। तस्करी के पैसे से लक्जरी मकान व गाड़ियां खरीदी थी।

दरअसल, 23 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर के जीआरपी ने आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया था। मामले की जांच में पता चला कि जीआरपी थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी गांजा तस्करी में शामिल हैं। इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर उसे बेचने के लिए अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डू, श्यामधर उर्फ छोटू को देते थे। आरक्षकों द्वारा ट्रेन में पेट्रोलिंग चेकिंग ड्यूटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ती, रायगढ़ आदि जगहों में जाते समय अपने साथ आरोपी गुड्डू उर्फ योगेश सोंधिया, छोटू उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे।

ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होने पर छोटू और गुड्डू की मदद से गांजा खरीदी के लिए बुलाए गए व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर देते थे। मामले को लेकर पुलिस की फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन व इंड-टू-इंड कार्रवाई में पता चला कि आरोपी आरक्षक गांजे की तस्करी में शामिल रहकर रकम को स्वयं के व बेनामी बैंक खातों में जमा कर देते थे। आरोपियों द्वारा तस्करी से कमाए गए राशि से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति व लक्जरी वाहन खरीदे गए थे, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त की गई। मामले में न्यायालय साफेमा मुंबई ने सूची अनुसार अवैध आय से क्रय संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।

इन संपत्तियों को किया गया जब्त

लक्षमण गाईन, कृष्णा गाईन – मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा नप सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 में 1600 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए, संतोष राठौर – मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखंड अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा नगपूरा बोदरी विख बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए , कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति, मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 7 संत 1428 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भूखंड अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रुपए है।

ये वाहन किए गए जब्त

आरोपी लक्षमण गाईन ने सीजी 04 पीएस. 6855 मोसा हार्ले डेविडसन को अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था. कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए है. सीजी 04 पीवी 6400 टाटा सफारी 7 एस को भी साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी स्वयं जमा कर रहा था. कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. सीजी 07 सीजी 2211 हुण्डई वेन्यू को आरोपी लक्षमण स्वयं के उपयोग के लिए क्रय किया है. कीमत लगभग 5 लाख रुपए है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

GRP आरक्षकों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, गांजे के पैसे से खरीदे थे आलीशान घर और गाड़ियां

Bilaspur, CG

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी करने वाले जीआरपी आरक्षक व उनके परिजनों की आय से अधिक संपत्ति को साफेमा कोर्ट मुंबई ने फ्रीज करने का फैसला सुनाया है। आरोपियों की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है। बता दें कि जीआरपी का आरक्षक अपने साले के बैंक अकाउंट में गांजा तस्करी का पैसा जमा कराता था। तस्करी के पैसे से लक्जरी मकान व गाड़ियां खरीदी थी।

दरअसल, 23 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर के जीआरपी ने आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया था। मामले की जांच में पता चला कि जीआरपी थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी गांजा तस्करी में शामिल हैं। इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर उसे बेचने के लिए अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डू, श्यामधर उर्फ छोटू को देते थे। आरक्षकों द्वारा ट्रेन में पेट्रोलिंग चेकिंग ड्यूटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ती, रायगढ़ आदि जगहों में जाते समय अपने साथ आरोपी गुड्डू उर्फ योगेश सोंधिया, छोटू उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे।

ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होने पर छोटू और गुड्डू की मदद से गांजा खरीदी के लिए बुलाए गए व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर देते थे। मामले को लेकर पुलिस की फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन व इंड-टू-इंड कार्रवाई में पता चला कि आरोपी आरक्षक गांजे की तस्करी में शामिल रहकर रकम को स्वयं के व बेनामी बैंक खातों में जमा कर देते थे। आरोपियों द्वारा तस्करी से कमाए गए राशि से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति व लक्जरी वाहन खरीदे गए थे, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त की गई। मामले में न्यायालय साफेमा मुंबई ने सूची अनुसार अवैध आय से क्रय संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।

इन संपत्तियों को किया गया जब्त

लक्षमण गाईन, कृष्णा गाईन – मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा नप सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 में 1600 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए, संतोष राठौर – मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखंड अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा नगपूरा बोदरी विख बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए , कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति, मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 7 संत 1428 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भूखंड अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रुपए है।

ये वाहन किए गए जब्त

आरोपी लक्षमण गाईन ने सीजी 04 पीएस. 6855 मोसा हार्ले डेविडसन को अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था. कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए है. सीजी 04 पीवी 6400 टाटा सफारी 7 एस को भी साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी स्वयं जमा कर रहा था. कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. सीजी 07 सीजी 2211 हुण्डई वेन्यू को आरोपी लक्षमण स्वयं के उपयोग के लिए क्रय किया है. कीमत लगभग 5 लाख रुपए है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/grp-constables-bought-assets-worth-crores-with-freeze-hemp-money/article-10769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.