- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में अतिथि प्रोफेसर ने की आत्महत्या, पति के प्रमोशन के बाद रह रही थीं अकेली
बालोद में अतिथि प्रोफेसर ने की आत्महत्या, पति के प्रमोशन के बाद रह रही थीं अकेली
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लीड कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर रहीं डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी (43) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उनका शव दल्ली राजहरा स्थित उनके बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना मंगलवार शाम की है।
डॉ. अर्पिता के पति अजय चतुर्वेदी, जो बीएसपी की माइंस यूनिट में पदस्थ हैं, ने बार-बार कॉल किया लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने राजहरा पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर अर्पिता फांसी पर लटकी मिलीं।
हाल ही में दोबारा मिली थी अतिथि प्राध्यापक की नियुक्ति
डॉ. अर्पिता पहले बालोद महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की अतिथि प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही थीं। कुछ समय पहले उनकी नियुक्ति समाप्त हो गई थी, लेकिन हाल ही में उन्हें पुनः कार्य पर बुलाया गया था।
पति का हाल ही में हुआ था प्रमोशन
पति अजय चतुर्वेदी को 15 दिन पहले ही प्रमोशन मिला था और अब वे भिलाई के नंदनी माइंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पद पर पदस्थ हैं। प्रमोशन के बाद वे भिलाई शिफ्ट हो गए, जबकि अर्पिता अकेले दल्ली राजहरा में रह रही थीं।
पुलिस जांच जारी, आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात
घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम, स्थानीय पुलिस, एसडीएम सुरेश साहू और सीएसपी चित्रा वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि परिजनों और परिचितों के बयान लेकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अर्पिता का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर दल्लीराजहरा में किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए