होली के रंग में छत्तीसगढ़, रायपुर से बस्तर तक उड़ रहे गुलाल, सीएम साय ने दी लोगों को बधाई -

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के लोग होली के खुमार में डूब चुके हैं. शहर और गांव गांव तक होली खेली जा रही है.

छत्तीसगढ़ में होली का रंग लोगों पर चढ़ गया है. होलिका दहन के बाद से देर रात से ही प्रदेश में होली की शुरुआत हो गई. शुक्रवार की सुबह से लोगों ने रंग गुलाल खेलना शुरू कर दिया है. जैसे जैसे दिन चढ़ेगा होली की खुमारी और छा जाएगी. घरों में लजीज पकवान बनाए गए हैं. ढोल नगाड़ों पर हुरियारे की टोली निकल रही है. रंगों, अबीर और गुलाल हवा में उड़ रहे हैं. रंग गुलाल से छत्तीसगढ़ की फिजा रंगीन हो चली है.

सीएम साय ने लोगों को दी बधाई: सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को होली की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को शुभकामनाएं. यह रंगों का, भाईचारे का, प्रेम फैलाने का, मतभेदों को भूलने का और जीवन में नई शुरुआत करने का त्योहार है. मैं राज्य के सभी लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का आग्रह करता हूं.

देश में धूमधाम से मनाई जा रही होली: देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. लोग रंगों और संगीत के साथ होली की खुशियां मनाते देखे जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भी होली के उत्सव का रंग देखते ही नजर आ रहा है. लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ जश्न मना रहे हैं. मथुरा और वृंदावन में होली के समारोह की धूम है. यहां दूर दूर से लोग होली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं. गुजिया और ठंडाई जैसे त्यौहारी व्यंजनों का लोग आनंद ले रहे हैं.

होली और जुमे को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम: इस बार होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा है. इस वजह से रायपुर से लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस की हुडदंगियों पर पैनी नजर है. होली पर हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. शहर शहर में होली पर सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है. जिससे सूबे में शांति व्यवस्था कायम रह सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होली के रंग में छत्तीसगढ़, रायपुर से बस्तर तक उड़ रहे गुलाल, सीएम साय ने दी लोगों को बधाई -

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में होली का रंग लोगों पर चढ़ गया है. होलिका दहन के बाद से देर रात से ही प्रदेश में होली की शुरुआत हो गई. शुक्रवार की सुबह से लोगों ने रंग गुलाल खेलना शुरू कर दिया है. जैसे जैसे दिन चढ़ेगा होली की खुमारी और छा जाएगी. घरों में लजीज पकवान बनाए गए हैं. ढोल नगाड़ों पर हुरियारे की टोली निकल रही है. रंगों, अबीर और गुलाल हवा में उड़ रहे हैं. रंग गुलाल से छत्तीसगढ़ की फिजा रंगीन हो चली है.

सीएम साय ने लोगों को दी बधाई: सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को होली की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को शुभकामनाएं. यह रंगों का, भाईचारे का, प्रेम फैलाने का, मतभेदों को भूलने का और जीवन में नई शुरुआत करने का त्योहार है. मैं राज्य के सभी लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का आग्रह करता हूं.

देश में धूमधाम से मनाई जा रही होली: देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. लोग रंगों और संगीत के साथ होली की खुशियां मनाते देखे जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भी होली के उत्सव का रंग देखते ही नजर आ रहा है. लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ जश्न मना रहे हैं. मथुरा और वृंदावन में होली के समारोह की धूम है. यहां दूर दूर से लोग होली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं. गुजिया और ठंडाई जैसे त्यौहारी व्यंजनों का लोग आनंद ले रहे हैं.

होली और जुमे को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम: इस बार होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा है. इस वजह से रायपुर से लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस की हुडदंगियों पर पैनी नजर है. होली पर हुडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. शहर शहर में होली पर सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है. जिससे सूबे में शांति व्यवस्था कायम रह सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/gulal-cm-sai-who-is-flying-from-chhattisgarh-raipur-to/article-13919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.