- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- गौरा-गौरी की करने गए थे विसर्जन, दो नाबालिग पर चाकू से हमला, एक की मौके पर ही मौत
गौरा-गौरी की करने गए थे विसर्जन, दो नाबालिग पर चाकू से हमला, एक की मौके पर ही मौत
Dhamtari, CG
गौरा-गौरी के विसर्जन में शामिल हुए दो नाबालिगों पर आधा दर्जन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल थे. घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से लगातार चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला जिले में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान घटित हुआ है. दो नाबालिग समेत चार लोगों ने दो नाबालिग पर चाकू से हमलाकर दिया, जिससे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. उसे तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल में रेफर किया गया. इस घटना में एक 17 साल के युवराज नाग नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उनके साथी नीरज नाग की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मामले में कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
सामने आई ये वजह
पूरी घटना शहर के पीडी नाला के पास की है. यहां दो नाबालिग गौरा-गौरी विसर्जन को देखने निकले थे. इस बीच, पुरानी रंजिश के कारण दो नाबालिग समेत चार लड़कों ने धारदार चाकू से दोनों पर जानलेवा हमला किया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हो गया. शहर में इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश का माहौल है. वहीं, पुलिस ने माहौल शांत होने तक पुलिस बल को तैनात किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए