कार की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, डिब्बे के अंदर बंद था ये

Kavardha, CG

कवर्धा में एक कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने करोड़ों का सोना और नकदी जब्त की है.

कवर्धा पुलिस ने एक कार से करोड़ों रुपए के सोने के जेवर और लाखों रुपए नकदी बरामद की है.इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने सोना और कैश को लेकर दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रहे एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना और नकदी है. पुलिस की टीम ने रायपुर जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली.जिसमें पुलिस को कार से 4 किलो सोने के आभूषण जिसमें चैन, अंगूठी, चुड़ी, नेकलेस और 8 लाख 40 हजार कैश रुपए बरामद हुए, पुलिस ने तत्काल दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पूछताछ शुरू की.

सोना और नकदी की गई जब्त : थाना सीटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात में मुखबिर से सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर जा रही कार में दो संदिग्ध लोगों के पास भारी मात्रा में सोना है. पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली तो कार से 4 किलोग्राम सोना और 8.40 लाख रुपए नकदी बरामद किए गए. मौके पर संदिग्ध से आभूषण और नकदी के ओरिजनल बिल मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया गया.जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर जब्ती की कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान दोनों के पास से 4 किलो 700 ग्राम सोने के ईंटें और आभूषण और 8 लाख 40 हजार लगभग कैश मिला.टोटल 3 करोड़ के आसपास की जब्ती इस मामले में की गई है.धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इसके साथ ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये सोना कहां से कहां जा रहा था.इसके अलावा ये भी पता चला है कि यहां के कुछ लोकल व्यापारियों ने बिना बिल के ही सोना खरीदा है.जिसकी भी जांच की जा रही है-कृष्ण कुमार चंद्राकर , डीएसपी

cash and Gold worth crores
आठ लाख से ज्यादा मिला कैश 
 
cash and Gold worth crores
4 किलो सोना बरामद 
 
संदिग्ध को कोतवाली थाना लाकर पूछताछ कि तो उन्होंने अपना नाम उमाशंकर निवासी रायपुर और जावेद जिवानी रायपुर का बताया.ये लोग सेल्समैन हैं और कवर्धा में सराफा व्यापारी को सोने के आभूषण का सेम्पल दिखाकर ऑर्डर लेने पहुंचे थे. नगदी रकम को रास्ते में अन्य व्यापारी को सोने के आभूषण का विक्रय करना बताया. लेकिन मौके पर वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने धारा 106 BNS के तहत सोना नकदी समेत कार को जब्त कर लिया है. मामले की जानकारी GST विभाग को दे दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कार की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, डिब्बे के अंदर बंद था ये

Kavardha, CG

कवर्धा पुलिस ने एक कार से करोड़ों रुपए के सोने के जेवर और लाखों रुपए नकदी बरामद की है.इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने सोना और कैश को लेकर दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रहे एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना और नकदी है. पुलिस की टीम ने रायपुर जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली.जिसमें पुलिस को कार से 4 किलो सोने के आभूषण जिसमें चैन, अंगूठी, चुड़ी, नेकलेस और 8 लाख 40 हजार कैश रुपए बरामद हुए, पुलिस ने तत्काल दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पूछताछ शुरू की.

सोना और नकदी की गई जब्त : थाना सीटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात में मुखबिर से सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर जा रही कार में दो संदिग्ध लोगों के पास भारी मात्रा में सोना है. पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली तो कार से 4 किलोग्राम सोना और 8.40 लाख रुपए नकदी बरामद किए गए. मौके पर संदिग्ध से आभूषण और नकदी के ओरिजनल बिल मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया गया.जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर जब्ती की कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान दोनों के पास से 4 किलो 700 ग्राम सोने के ईंटें और आभूषण और 8 लाख 40 हजार लगभग कैश मिला.टोटल 3 करोड़ के आसपास की जब्ती इस मामले में की गई है.धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इसके साथ ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये सोना कहां से कहां जा रहा था.इसके अलावा ये भी पता चला है कि यहां के कुछ लोकल व्यापारियों ने बिना बिल के ही सोना खरीदा है.जिसकी भी जांच की जा रही है-कृष्ण कुमार चंद्राकर , डीएसपी

cash and Gold worth crores
आठ लाख से ज्यादा मिला कैश 
 
cash and Gold worth crores
4 किलो सोना बरामद 
 
संदिग्ध को कोतवाली थाना लाकर पूछताछ कि तो उन्होंने अपना नाम उमाशंकर निवासी रायपुर और जावेद जिवानी रायपुर का बताया.ये लोग सेल्समैन हैं और कवर्धा में सराफा व्यापारी को सोने के आभूषण का सेम्पल दिखाकर ऑर्डर लेने पहुंचे थे. नगदी रकम को रास्ते में अन्य व्यापारी को सोने के आभूषण का विक्रय करना बताया. लेकिन मौके पर वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने धारा 106 BNS के तहत सोना नकदी समेत कार को जब्त कर लिया है. मामले की जानकारी GST विभाग को दे दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/he-was-locked-inside-the-police-sensation-box-as-soon/article-16529

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.