- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाई, मौत से महकमे में सनसनी
रायपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाई, मौत से महकमे में सनसनी
Raipur,C.G
राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन परिसर में बुधवार सुबह एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक चर्चाओं में सामने आया कि मृतक अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान था, हालांकि इस बात की पुष्टि परिजनों के बयान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
सामुदायिक भवन के पास मिली लाश
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रधान आरक्षक राम आसरे पोरते एमटी शाखा में वाहन चालक के पद पर पदस्थ था। बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे उसने पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
प्रताड़ना और शराबखोरी की चर्चा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक हाल ही में छुट्टी से लौटा था और लौटने के बाद से ही कुछ अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि उसे शराब की लत थी। पुलिस का कहना है कि इन चर्चाओं की पुष्टि जांच और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी आसपास से गुजर रहे लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को भी सूचित किया गया। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट होगी।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए