- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश अलर्ट : बस्तर, बीजापुर और सुकमा में अगले तीन दिन झमाझम
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश अलर्ट : बस्तर, बीजापुर और सुकमा में अगले तीन दिन झमाझम
RAIPUR, CG
प्रदेश में विदर्भ क्षेत्र में बने निम्न दबाव और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने बस्तर जिले के कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दुर्ग में हुई। इसके अलावा अंतागढ़ में 9, गुंडरदेही में 7, राजनांदगांव में 6, अंबागढ़ चौकी, पाटन और डोंगरगांव में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
सिनॉप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के पास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके चलते विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। यह सिस्टम 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार करेगा।
राजधानी रायपुर का मौसम
रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए