यहां दोनों उम्मीदवारों को मिले थे 156 वोट, लॉटरी निकालकर किया गया विजेता का फैसला

Surajpur, CG

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट शनिवार को घोषित हुए। सूरजपुर जिले की प्रतापपुर नगर पंचायत में हार का जीत का फैसला जनता के वोट से नहीं बल्कि लॉटरी निकालकर किया गया। यहां दोनों उम्मीदवारों को 156-156 वोट मिले थे। विजेता घोषित करने के लिए लॉटरी निकाली गई।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का कब्जा हो गया है। इसके अलावा बीजेपी ने नगर पालिका और नगर पंचायत में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि सूरजपुर जिले की प्रतापपुर नगर पंचायत में ऐसा रिजल्ट आया जिसके पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुए। अंतिम में जीत और हार का फैसला अनोखे अंदाज में किया है।

वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी को उतारा था। वहीं, भाजपा ने यहां से अपने मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल को टिकट दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर थी। टक्कर ऐसी की हार और जीत का फैसला जनता के वोट से नहीं हुआ बल्कि लॉटरी निकालकर किया गया।

दोनों को मिले 156 वोट

वार्ड नंबर चार में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी थी जिसका असर काउंटिंग में भी दिखाई दिया। यहां से दोनों प्रत्याशियों को 156-156 वोट मिले। जिस कारण से चुनाव परिणाम टाई हो गया।

लॉटरी पद्धति से चुना गया विजयी उम्मीदवार

नियमों के अनुसार, अगर दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलते हैं तो ऐसे में विजेता का फैसला लॉटरी पद्धति से किया जाता है। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची बनाकर ड्रॉ किया। ड्रॉ में मुकेश तायल का नाम निकला, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न शुरू हो गया। इस तरह से बीजेपी के मुकेश तायल वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद बने।

अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा

प्रतापपुर नगर पंचायत के 15 वार्ड हैं। 8 वार्डों में कांग्रेस और 7 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। हालांकि, नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। नतीजे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

यहां दोनों उम्मीदवारों को मिले थे 156 वोट, लॉटरी निकालकर किया गया विजेता का फैसला

Surajpur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का कब्जा हो गया है। इसके अलावा बीजेपी ने नगर पालिका और नगर पंचायत में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि सूरजपुर जिले की प्रतापपुर नगर पंचायत में ऐसा रिजल्ट आया जिसके पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुए। अंतिम में जीत और हार का फैसला अनोखे अंदाज में किया है।

वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी को उतारा था। वहीं, भाजपा ने यहां से अपने मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल को टिकट दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर थी। टक्कर ऐसी की हार और जीत का फैसला जनता के वोट से नहीं हुआ बल्कि लॉटरी निकालकर किया गया।

दोनों को मिले 156 वोट

वार्ड नंबर चार में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी थी जिसका असर काउंटिंग में भी दिखाई दिया। यहां से दोनों प्रत्याशियों को 156-156 वोट मिले। जिस कारण से चुनाव परिणाम टाई हो गया।

लॉटरी पद्धति से चुना गया विजयी उम्मीदवार

नियमों के अनुसार, अगर दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलते हैं तो ऐसे में विजेता का फैसला लॉटरी पद्धति से किया जाता है। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची बनाकर ड्रॉ किया। ड्रॉ में मुकेश तायल का नाम निकला, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न शुरू हो गया। इस तरह से बीजेपी के मुकेश तायल वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद बने।

अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा

प्रतापपुर नगर पंचायत के 15 वार्ड हैं। 8 वार्डों में कांग्रेस और 7 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। हालांकि, नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। नतीजे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/here-both-candidates-got-156-votes-and-decided-by-the/article-10362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.