VIDEO: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोते की दर्दनाक मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

Khairagarh, CG

On

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दादा और पोते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला सवार गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ। दुर्घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो इस भयावह टक्कर की पुष्टि करता है।

परिवार लमरा गांव से लौट रहा था घर

मृतकों की पहचान ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश निर्मलकर के रूप में हुई है। हादसे में घायल महिला इंद्राणी निर्मलकर, परमेश्वर की पत्नी हैं। तीनों लमरा गांव में अपने बेटी के घर से वापस अपने गांव पदमी लौट रहे थे कि तभी सुरही पुल के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मच गया कोहराम

हाइवा की टक्कर इतनी भीषण थी कि परमेश्वर और डिकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महिला को इलाज के लिए गंडई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

हाइवा चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद है, जिससे जांच में मदद मिल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोते की दर्दनाक मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

Khairagarh, CG

यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ। दुर्घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो इस भयावह टक्कर की पुष्टि करता है।

परिवार लमरा गांव से लौट रहा था घर

मृतकों की पहचान ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश निर्मलकर के रूप में हुई है। हादसे में घायल महिला इंद्राणी निर्मलकर, परमेश्वर की पत्नी हैं। तीनों लमरा गांव में अपने बेटी के घर से वापस अपने गांव पदमी लौट रहे थे कि तभी सुरही पुल के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मच गया कोहराम

हाइवा की टक्कर इतनी भीषण थी कि परमेश्वर और डिकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महिला को इलाज के लिए गंडई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

हाइवा चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद है, जिससे जांच में मदद मिल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/high-speed-hiwa-hit-the-bike-the-painful-death-of/article-22848

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.