- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सात लोगों को रौंदा, दो की हुई दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सात लोगों को रौंदा, दो की हुई दर्दनाक मौत
Dhamtari, CG
धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने 7 लोगों को रौंद दिया. इसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क के किनारे टहल रहे सात लोगों को रौंद दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही हालत में मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले में जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला
धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम दरबा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर टहल रहे सात लोगों को रौंद दिया. मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और घटना में चार लोग घायल हो गए, जब्कि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन सभी को नजदीकी अभनपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है.
लोगों ने दी जानकारी
बताया गया कि तेज रफ्तार गाड़ी रायपुर नेशनल हाईवे रोड की तरफ से धमतरी रोड की तरफ आ रही थी. ग्राम दरबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सड़क पर टहल रहे लोग इस हादसे का शिकार हो गए.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए