छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली नई उड़ान, भूमि विकास नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

Raypur, cg

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए उद्योग जगत के लिए कई राहतें और सुविधाएं प्रदान की हैं।

 इस संशोधन के तहत अब उद्योगपति एक ही भूखंड पर पहले से दोगुना निर्माण कर सकेंगे। यह नियम 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किया गया था, और इसके बाद से औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेशकों में उत्साह की लहर है।

FAR में बड़ा बदलाव, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा लाभ

नए प्रावधानों के तहत फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया है। इससे छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोगी क्षेत्रफल मिलेगा, जिससे उनका विस्तार आसान और किफायती होगा।

वहीं औद्योगिक प्लॉट्स पर ग्राउंड कवरेज को 60% से बढ़ाकर 70% कर दिया गया है और सेटबैक की आवश्यकताओं को भी लचीला बनाया गया है, जिससे भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

नगर निगम क्षेत्रों में FAR अब 5.0, CBD और TOD ज़ोन में मिलेगा अतिरिक्त लाभ

नगर पालिका और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों के लिए न्यूनतम FAR अब 5.0 कर दी गई है। विशेष रूप से वे भूखंड जिनका क्षेत्रफल 5 एकड़ या उससे अधिक है और जिन तक 100 मीटर चौड़ी सड़क की पहुंच है, उन पर यह प्रावधान लागू होगा।

यदि ये भूखंड सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) या ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) ज़ोन में आते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2.0 FAR की अनुमति भी मिलेगी, जिससे कुल FAR 7.0 तक पहुंच सकता है। यह बदलाव उच्च-स्तरीय व्यावसायिक इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री का विज़न: निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “इन संशोधनों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को गति मिलेगी। इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे और समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

निवेशकों के लिए आकर्षक बना छत्तीसगढ़

नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा बनाई गई इस नई नीति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में शामिल करना है। उद्योगों के अनुकूल दृष्टिकोण और व्यावहारिक नियमों की बदौलत राज्य में आने वाले वर्षों में बड़े निवेश की संभावना है।

यह संशोधन न केवल भूमि उपयोग की दक्षता को बढ़ाएगा, बल्कि यह राज्य को उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला एक निर्णायक कदम भी सिद्ध हो सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली नई उड़ान, भूमि विकास नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

Raypur, cg

 इस संशोधन के तहत अब उद्योगपति एक ही भूखंड पर पहले से दोगुना निर्माण कर सकेंगे। यह नियम 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किया गया था, और इसके बाद से औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेशकों में उत्साह की लहर है।

FAR में बड़ा बदलाव, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा लाभ

नए प्रावधानों के तहत फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया है। इससे छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोगी क्षेत्रफल मिलेगा, जिससे उनका विस्तार आसान और किफायती होगा।

वहीं औद्योगिक प्लॉट्स पर ग्राउंड कवरेज को 60% से बढ़ाकर 70% कर दिया गया है और सेटबैक की आवश्यकताओं को भी लचीला बनाया गया है, जिससे भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

नगर निगम क्षेत्रों में FAR अब 5.0, CBD और TOD ज़ोन में मिलेगा अतिरिक्त लाभ

नगर पालिका और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों के लिए न्यूनतम FAR अब 5.0 कर दी गई है। विशेष रूप से वे भूखंड जिनका क्षेत्रफल 5 एकड़ या उससे अधिक है और जिन तक 100 मीटर चौड़ी सड़क की पहुंच है, उन पर यह प्रावधान लागू होगा।

यदि ये भूखंड सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) या ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) ज़ोन में आते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2.0 FAR की अनुमति भी मिलेगी, जिससे कुल FAR 7.0 तक पहुंच सकता है। यह बदलाव उच्च-स्तरीय व्यावसायिक इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री का विज़न: निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “इन संशोधनों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को गति मिलेगी। इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे और समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

निवेशकों के लिए आकर्षक बना छत्तीसगढ़

नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा बनाई गई इस नई नीति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में शामिल करना है। उद्योगों के अनुकूल दृष्टिकोण और व्यावहारिक नियमों की बदौलत राज्य में आने वाले वर्षों में बड़े निवेश की संभावना है।

यह संशोधन न केवल भूमि उपयोग की दक्षता को बढ़ाएगा, बल्कि यह राज्य को उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला एक निर्णायक कदम भी सिद्ध हो सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/historical-amendment-in-new-flight-land-development-rules-for-industrial/article-18503

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.