एनकाउंटर में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोस, दर्ज थे 35 मुकदमे, एसपी बोले- आत्मरक्षा में हुई कार्रवाई

CG

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है। हिस्ट्रीशीटर अमित जोस के खिलाफ अलग-अलग थानों में 35 मुकदमे दर्ज थे। दुर्ग गोलीकांड का मुख्य आरोपी थी। जुलाई से पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी।

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित जोस को मार गिराया। शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष जून में जोस हत्या की कोशिश के मामले में फरार था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। जोस ने इस दौरान शहर के सेक्टर-सात इलाके में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जोस के सिर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

बदमाश के खिलाफ दर्ज थे 35 मुकदमे

उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि सहित करीब 35 मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में उसकी मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आज तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान वह शहर के जयंती स्टेडियम के पीछे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर दिखा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जोस का पीछा किया तब मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा और जोस स्टेडियम की ओर भाग गया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

शुक्ला ने बताया कि इसी बीच जोस ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी गोविंद विश्वकर्मा मारा गया था। वहीं, 2010 में जिले के जामुल क्षेत्र में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जोस के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे।

कुख्यात बदमाश था जोस

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश जिले का कुख्यात बदमाश था। वह किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे उसने तीन लोगों पर गोली चलाई थी। जिसमें 2 लोग घायल थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की थी।

विष्णुदेव साय की सरकार में पहला एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद यह पहला एनकाउंटर है। इससे पहले सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन इस तरह का एनकाउंटर पहली बार किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2024 By दैनिक जागरण

एनकाउंटर में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोस, दर्ज थे 35 मुकदमे, एसपी बोले- आत्मरक्षा में हुई कार्रवाई

CG

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित जोस को मार गिराया। शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष जून में जोस हत्या की कोशिश के मामले में फरार था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। जोस ने इस दौरान शहर के सेक्टर-सात इलाके में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जोस के सिर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

बदमाश के खिलाफ दर्ज थे 35 मुकदमे

उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि सहित करीब 35 मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में उसकी मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आज तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान वह शहर के जयंती स्टेडियम के पीछे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर दिखा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जोस का पीछा किया तब मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा और जोस स्टेडियम की ओर भाग गया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

शुक्ला ने बताया कि इसी बीच जोस ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी गोविंद विश्वकर्मा मारा गया था। वहीं, 2010 में जिले के जामुल क्षेत्र में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जोस के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे।

कुख्यात बदमाश था जोस

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश जिले का कुख्यात बदमाश था। वह किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे उसने तीन लोगों पर गोली चलाई थी। जिसमें 2 लोग घायल थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की थी।

विष्णुदेव साय की सरकार में पहला एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद यह पहला एनकाउंटर है। इससे पहले सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन इस तरह का एनकाउंटर पहली बार किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/history-sheeter-amit-jose-was-killed-in-the-encounter-35-cases/article-3133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.