- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- हथियारों और नशीली सिरप के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
हथियारों और नशीली सिरप के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, NDPS और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
Bilaspur
सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर शहबाज उर्फ शीबू खान को 3 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 30 नग प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 खाली खोखा और सफेद रंग की टाटा स्टॉर्म वाहन (CG 10 AE 7361) भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन से अवैध हथियार और नशीली सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप, तीन देशी पिस्टल, 26 कारतूस, और 7 खाली खोखे बरामद किए।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार शहबाज उर्फ शीबू खान आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। उस पर बिलासपुर और जांजगीर में सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हथियारों की सप्लाई को लेकर जांच जारी
फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह हथियार कहां से प्राप्त किए और इन्हें किसे सप्लाई करने वाला था। साथ ही, नशीली सिरप की तस्करी नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए