- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति जब्त: कैश, रिवॉल्वर, गाड़ियां और नोट गिनने क...
हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति जब्त: कैश, रिवॉल्वर, गाड़ियां और नोट गिनने की मशीन बरामद
Raipur, CG
राजधानी रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उसके भाटागांव स्थित ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 35 लाख रुपए नकद, सैकड़ों ग्राम सोने-चांदी के आभूषण, बीएमडब्ल्यू व थार जैसी लग्जरी गाड़ियां, पिस्टल, रिवॉल्वर और नोट गिनने की मशीन जब्त की है। आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर से की थी मारपीट
घटना की शुरुआत 31 मई की रात हुई, जब रोहित तोमर ने वीआईपी रोड स्थित एक क्लब के बाहर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से मारपीट की। शिकायत के अनुसार, रोहित ने अपने बाउंसर के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते चावला को गालियां दीं, पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है।
तलाशी में मिला बड़ा अवैध जखीरा
सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद तेलीबांधा, क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान की तलाशी ली। इसमें 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी, बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा गाड़ियां, नोट गिनने की मशीन, पिस्टल, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, जमीनों के दस्तावेज, और पैसों के लेन-देन के रजिस्टर बरामद किए गए।
सूदखोरी और धमकियों का लंबा इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित तोमर न केवल हिस्ट्रीशीटर है, बल्कि सूदखोरी, ब्लैकमेल और मारपीट जैसे मामलों में कई बार जेल जा चुका है। वह 10% मासिक ब्याज पर पैसा देता था और न चुकाने पर धमकी व हमले करता था। गोल्डन मैन नाम से भी बदनाम रोहित की पहचान एक रसूखदार निगरानी बदमाश के रूप में है।
एक साल पहले निकाला गया था जुलूस
बीते वर्ष हाइपर क्लब गोलीकांड में शामिल रहने के चलते पुलिस ने रोहित तोमर और उसके साथियों को पकड़कर सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला था। तब से ही वह प्रशासन की रडार पर था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए