रायपुर में हिट एंड रन हादसा: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को पिकअप ने कुचला, आरोपी फरार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार रात एक और चौंकाने वाला हिट एंड रन मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब खां ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय टाटीबंध की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पासिंग पिकअप ने ट्रैफिक सिग्नल को अनदेखा करते हुए वाहन उनकी ओर मोड़ दिया और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया।

हादसे में रज्जब खान का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिकअप ने अन्य कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हालांकि, पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में हिट एंड रन हादसा: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को पिकअप ने कुचला, आरोपी फरार

Raipur, CG

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब खां ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय टाटीबंध की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पासिंग पिकअप ने ट्रैफिक सिग्नल को अनदेखा करते हुए वाहन उनकी ओर मोड़ दिया और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया।

हादसे में रज्जब खान का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिकअप ने अन्य कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हालांकि, पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/hit-and-run-accident-in-raipur-two-soldiers-on-traffic/article-23267

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.