- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, छत्तीसगढ़ टीम का जीत के साथ आगाज
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, छत्तीसगढ़ टीम का जीत के साथ आगाज
Sports Desk
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की.
पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता के पहले दिन एक नया प्रारूप देखा गया, क्योंकि डिवीजन बी और सी की टीमों ने पदोन्नति के लिए मुकाबला किया. दिन की शुरुआत डिवीजन बी के मैचों से हुई, जिसमें हॉकी उत्तराखंड, दिल्ली हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने जीत हासिल कर अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की.
छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को दी पटखनी : डिवीजन बी और पूल में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने हॉकी हिमाचल को 5-1 से हरा दिया. छत्तीसगढ़ हॉकी टीम से अनीशा साहू (20', 24') ने विजेता टीम के लिए दो गोल किए, जबकि अनीता खुसरो (5'), संपदा निर्मलकर (33') और सब्बी नाज अंसारी (57') ने भी छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए एक एक गोल किए. इस तरह स्कोरशीट पर 5-1 से छत्तीसगढ़ हॉकी ने जीत दर्ज की.
हॉकी उत्तराखंड ने सबसे पहले मैच में पूल ए में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार को हराया. इसी डिवीजन के पूल बी में दिल्ली हॉकी ने हॉकी चंडीगढ़ पर 4-1 से जीत दर्ज की. इसके बाद पूल ए में केरल हॉकी ने हॉकी गुजरात पर 10-0 से जीत दर्ज की. डिवीजन सी के दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश ने हॉकी अरुणाचल को 9-0 के शानदार स्कोर से हराया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए