नवा रायपुर में बनेगा होलसेल कॉरिडोर, व्यापारियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी बधाई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया.जिसे लेकर व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी है.

छत्तीसगढ़ की साय सरकार का अपना दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने हाथों से लिखे 100 पन्नों वाला बजट पेश किया. इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातों का पिटारा खोला गया. प्रदेश के बजट को लेकर इस बार सभी वर्गों के लोगों की निगाहें टिकी हुई थी. विष्णु सरकार ने इस बार सभी वर्गों का ध्यान रखकर बजट बनाया है. जिसे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया. इस बजट को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापारी संघ ने भी स्वागत किया और कहा कि नया रायपुर में होलसेल कॉरीडोर बनाने के लिए सस्ते दरों पर व्यापारियों को जमीन उपलब्ध कराया जाएगा जो स्वागत योग्य कदम है. ईटीवी भारत ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी और व्यापारियों से बात की तो उन्होंने इस बजट की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई दी.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दी बधाई : कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोशी ने कहा कि सबसे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई देना चाहूंगा कि पहली बार उन्होंने व्यापारियों की हित की रक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को नया रायपुर में होलसेल कॉरिडोर बनाने के लिए रियायत दर पर जमीन उपलब्ध कराएंगे. हर क्षेत्र को खासकर ट्राइबल एरिया बस्तर और सरगुजा को मुख्य धारा में लाने के लिए विकास को लेकर ज्यादा फोकस किया है. निश्चित रूप से यह बजट हमारी नजर से काफी अच्छी है. इतना माइक्रो बजट इसके पहले कभी नहीं आया. छोटी-छोटी योजना और परियोजनाओं पर काफी ध्यान दिया गया है. जब प्रदेश का विकास होगा तो ऑटोमेटिक पैसा रोलिंग होकर व्यापारियों के पास और बाजार में आएगा.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार परमानंद जैन ने बताया कि आज का यह बजट काफी अच्छा बजट है. खासतौर पर इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है. जब कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप होता है तो मकान खड़ा होता है ब्रिज खड़ा होता है उसके ऊपर होने वाला खर्च या पैसा व्यापारियों के पास ही पहुंचता है. इसके साथ ही उद्योगों में भी यह पैसा लगता है. इससे खरीदारी होती है तो डेवलपमेंट दिखाई पड़ता और इस पैसे की रोलिंग होती है. जीएसटी बढ़ता है. इनकम टैक्स बढ़ता है.

सरकार का जो ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर है एक बहुत अच्छी सोच का विषय है. लंबे समय तक चलने वाला चीज है जो कि व्यापारियों के लिए बहुत अच्छी चीज है. सरकार ने महतारी वंदन योजना के नाम पर 55 सौ करोड़ रुपए दिए हैं. खाद्य सुरक्षा योजना में बजट में प्रावधान किया गया है. मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं और इसका फायदा सीधा व्यापारियों को मिलेगा- परमानंद जैन, सलाहकार, छग चेंबर ऑफ कॉमर्स

फ्री की रेवड़ी बांटना बंद करे सरकार : व्यापारी जयराम कुकरेजा ने बताया कि आज का बजट तो व्यापारी और चेंबर की नजर से तो ठीक है लेकिन मेरा यह मानना है कि फ्री की रेवड़ी बांटना सरकार बंद करें. बजट में ज्यादातर प्रावधान शिक्षा और स्वास्थ्य पर होना चाहिए. प्रदेश सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. शिक्षा और स्वास्थ्य अच्छा होगा तो व्यापारी भी अच्छे होंगे. सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की जरूरत है."

होलसेल कॉरिडोर से बढ़ेगा व्यापार : व्यापारी भरत जैन ने बताया कि "आज जो बजट पेश हुआ है वह काफी अच्छी है. लेकिन जो घोषणाएं हुई है उस पर अमल किया जाना भी जरूरी है. सरकार कई बार घोषणाएं तो करती हैं लेकिन उसे पर अमल नहीं हो पाता. सरकार घोषणाएं तो कई करती है लेकिन अमल नहीं हो पाने की वजह से अच्छा काम भी पूरा नहीं हो पाता. इसका सीधा असर मध्यम वर्ग पर पड़ता है और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है. इसके साथ ही इसका असर व्यापारियों पर भी पड़ता है. इस बजट में नया रायपुर में व्यापारियों के लिए होलसेल कॉरिडोर बनाने के लिए व्यापारियों को सस्ते दर पर सरकार जमीन देगी यह बड़ी घोषणा है. इससे व्यापारियों में खुशी की लहर है और इससे प्रदेश का व्यापार भी बढ़ेगा."

व्यापारी नागेंद्र तिवारी के मुताबिक ये बजट काफी अच्छा था. सरकार ने इसे छोटे-छोटे रूप में प्रस्तुत किया है. छोटे-छोटे रूप में जो बजट प्रस्तुत किए हैं. उससे विजन क्लियर हो जाता है. सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है तो बड़ी घोषणाओं पर काम नहीं हो पाता था. बजट बड़ा होता था लेकिन ग्राउंड जीरो पर जाकर देखने से जिस हिसाब से बजट प्रस्तुत हुआ था ग्राउंड जीरो पर कुछ नहीं मिलता था. हर विभाग के अंदर छोटे-छोटे घोषणाएं होती है तो वह जमीनी धरातल पर देखने को मिलती है. व्यापारियों के हित में सबसे बड़ा कदम नया रायपुर में होलसेल कॉरिडोर के लिए सस्ते दामों पर सरकार जमीन देने जा रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/holcell-corridor-traders-to-be-built-in-nawa-raipur-congratulated/article-12528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.