ऊर्जाधानी में कंडे वाली होलिका, पांच दशक से अग्रवाल समाज निभा रहा परंपरा

Korba, CG

समाज के लोग अपने अपने घरों से कंडा लाकर होलिका दहन की तैयारी करते हैं.

शहर के पुराना बस स्टैंड में खास होलिका तैयार की जाती है. होली के अवसर पर यह परंपरा बीते लगभग पांच दशक से अग्रवाल समाज द्वारा निभाई जा रही है. इस होलिका में शहरवासी लकड़ी का उपयोग नहीं करते, बल्कि गोबर के कंडे से होलिका बनाई जाती है. खास बात यह भी है कि होलिका में लोभान, कपूर और धूप अगरबत्ती को भी जलाया जाता है.

धूमधाम से मनाते हैं होली का पर्व: पुराना बस स्टैंड निवासी गृहिणी ज्योति अग्रवाल कहती हैं कि ''मैं जब से कोरबा आई हूं. तब से इसी तरह हर साल पुराना बस स्टैंड में इस होलिका को तैयार करते हैं.''

गोबर के कंडे से होलिका: ज्योति अग्रवाल ने बताया कि लकड़ी का उपयोग नहीं करते. गोबर के कंडे से होलिका तैयार की जाती है. विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद देर शाम को होलिका दहन किया जाएगा. यह असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है.

सभी काफी हर्ष उल्लास और स्नेह के साथ इस होलिका को तैयार करते हैं. पुराना बस स्टैंड के अलावा देश और विदेशों में भी जहां भारतीय हैं, वहां होलिका का पर्व मनाया जाता है. पुराना बस स्टैंड की होली में सिर्फ कंडों का उपयोग होता है - ज्योति अग्रवाल, स्थानीय

लंबे समय से चली आ रही है यह परंपरा: शहरवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि ''जितने भी आसपास के लोग हैं. सभी अपने घरों से कंडे बनाकर लाते हैं और यहां होलिका को अर्पण कर देते हैं.''

परंपरा के साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश: दीपक गुप्ता कहते हैं कि इस होलिका में लोभान, कपूर के साथ ही धूप अगरबत्ती भी डाले जाते हैं. इस तरह से पर्यावरण में जो गंदगी होती है, वह साफ होती है. हवा स्वच्छ होती है और मच्छरों की संख्या भी कम होती है, इसलिए हम इसे खास तरीके से तैयार करते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ऊर्जाधानी में कंडे वाली होलिका, पांच दशक से अग्रवाल समाज निभा रहा परंपरा

Korba, CG

शहर के पुराना बस स्टैंड में खास होलिका तैयार की जाती है. होली के अवसर पर यह परंपरा बीते लगभग पांच दशक से अग्रवाल समाज द्वारा निभाई जा रही है. इस होलिका में शहरवासी लकड़ी का उपयोग नहीं करते, बल्कि गोबर के कंडे से होलिका बनाई जाती है. खास बात यह भी है कि होलिका में लोभान, कपूर और धूप अगरबत्ती को भी जलाया जाता है.

धूमधाम से मनाते हैं होली का पर्व: पुराना बस स्टैंड निवासी गृहिणी ज्योति अग्रवाल कहती हैं कि ''मैं जब से कोरबा आई हूं. तब से इसी तरह हर साल पुराना बस स्टैंड में इस होलिका को तैयार करते हैं.''

गोबर के कंडे से होलिका: ज्योति अग्रवाल ने बताया कि लकड़ी का उपयोग नहीं करते. गोबर के कंडे से होलिका तैयार की जाती है. विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद देर शाम को होलिका दहन किया जाएगा. यह असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है.

सभी काफी हर्ष उल्लास और स्नेह के साथ इस होलिका को तैयार करते हैं. पुराना बस स्टैंड के अलावा देश और विदेशों में भी जहां भारतीय हैं, वहां होलिका का पर्व मनाया जाता है. पुराना बस स्टैंड की होली में सिर्फ कंडों का उपयोग होता है - ज्योति अग्रवाल, स्थानीय

लंबे समय से चली आ रही है यह परंपरा: शहरवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि ''जितने भी आसपास के लोग हैं. सभी अपने घरों से कंडे बनाकर लाते हैं और यहां होलिका को अर्पण कर देते हैं.''

परंपरा के साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश: दीपक गुप्ता कहते हैं कि इस होलिका में लोभान, कपूर के साथ ही धूप अगरबत्ती भी डाले जाते हैं. इस तरह से पर्यावरण में जो गंदगी होती है, वह साफ होती है. हवा स्वच्छ होती है और मच्छरों की संख्या भी कम होती है, इसलिए हम इसे खास तरीके से तैयार करते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/holika-a-kande-holika-in-energy-has-been-playing-the/article-13828

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.