नक्सली घटनाओं में आम लोगों की मौत के सवाल पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पिछले सत्र में पूछे सवाल दोहराया, हंगामा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र में आज तीसरे दिन की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने नक्सली घटनाओं पर सवाल किया.

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गृह मंत्री विजय शर्मा से प्रश्न पूछा कि 1 जुलाई से 24 नवंबर 2024 तक नक्सली घटनाओं में 24 आम आदमियों की मौत आपने स्वीकार किया है. इनमें से कितने जनप्रतिनिधि है, कितने बच्चे हैं, कितने आम लोग है. उनका नाम, पता और उम्र के बारे में जानकारी दे पाएंगे.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने चरण दास महंत के सवाल का जवाब देना शुरू किया. उन्होंने कहा "नक्सलवाद का दंश पूरा समाज झेल रहा है. 1995 में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जब अविभाजित मध्य प्रदेश के गृह मंत्री थे तब भी नक्सलवाद बड़ा मुद्दा था. जानकारी देने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है."

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि 24 जुलाई को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सवाल किया था कि "मेरी शंका है कि नक्सली बताने के लिए पुलिसवाले भरमार बंदूक को ले जाते हैं, उसकी बॉडी के साथ भरमार रख देते हैं. भरमार बंदूक जब्त हो जाता है और वह नक्सली हो जाता है." इस तरह का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने जवानों पर लगाया था. सुरक्षा बलों पर लगाया था." ये बोलते हुए गृहमंत्री आवेश में आ गए.

विजय शर्मा ने सदन में पिछले प्रश्नों की सूची के बारे में बताते हुए आगे कहा कि "सारे प्रश्नों की सूची मेरे पास है. कौन कौन नक्सली है, कौन कहां है. बारूद असलहा किस माल खाने में रखा है. एक प्रश्न किया गया विधायक रेणु जोगी के माध्यम से, जिसे 29 फरवरी 2020 को पूछा गया. 15 फरवरी को 2021 को धनेंद्र साहू ने पूछा." गृह मंत्री के इतना बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने गृहमंत्री को सवाल पर केंद्रित रहने को कहा. इसके बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी हंगामा हुआ.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विजय शर्मा को कहा कि " आप गृह मंत्री है. इस बात का ध्यान रखे कि सदन में आसंदी द्वारा किसी निर्णय की चर्चा दोबारा नहीं की जाती. अपने सवाल पर केंद्रित रहे."

विधानसभा अध्यक्ष की नसीहत के बाद सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 25 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष को इसकी पूरी जानकारी लिखित में दी जा चुकी है. आम लोगों के संबंध में पूरी सूची है. पुराने सवालों के जवाब की भी पूरी जानकारी है.

विजय शर्मा के इस जवाब पर चरणदास महंत ने कहा कि "25 नवंबर को जो सवाल का उत्तर भेजा था. जिसे आपका सिपाही मेरे बाहर सिपाही को देकर आया. क्या मेरे ऑफिस में दिया गया. मुझे अब तक जानकारी नहीं मिली. क्या इसके बारे में आपके पास कोई पावती है. इस वजह से इस बार भी सवाल किया."

महंत ने कहा "मैंने पूछा था कि भरमार कहां से आते हैं. भरमार कैसे होता है, इसके बारे में सब जानना चाहते हैं. प्रदेश में कितने भरमार है, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए. जो नक्सली मारे गए, उनके पास 21 भरमार जब्त हुए हैं. मेरा आरोप ये नहीं है कि भरमार आप सप्लाई कर रहे हैं. मेरा पुलिस पर शंका है." इस दौरान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने बीच में टोकते हुए कहा कि चरणदास महंत सदन में लंबा प्रश्न पूछने का रिकॉर्ड बना रहे है. इतना लंबा प्रश्न बहुत कम होता है.

इसके बाद महंत ने कहा कि गृहमंत्री कुछ विचलित हो रहे हैं. रात 3 बजे तक कवि सम्मेलन देखकर आए हैं. उनकी नींद पूरी नहीं हुई है इसलिए वे आज विचलित हो रहे हैं. भरमार कोई गड़बड़ प्रश्न क्या है. वहां जाकर जांच कर लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नक्सली घटनाओं में आम लोगों की मौत के सवाल पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पिछले सत्र में पूछे सवाल दोहराया, हंगामा

Raipur, CG

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गृह मंत्री विजय शर्मा से प्रश्न पूछा कि 1 जुलाई से 24 नवंबर 2024 तक नक्सली घटनाओं में 24 आम आदमियों की मौत आपने स्वीकार किया है. इनमें से कितने जनप्रतिनिधि है, कितने बच्चे हैं, कितने आम लोग है. उनका नाम, पता और उम्र के बारे में जानकारी दे पाएंगे.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने चरण दास महंत के सवाल का जवाब देना शुरू किया. उन्होंने कहा "नक्सलवाद का दंश पूरा समाज झेल रहा है. 1995 में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जब अविभाजित मध्य प्रदेश के गृह मंत्री थे तब भी नक्सलवाद बड़ा मुद्दा था. जानकारी देने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है."

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि 24 जुलाई को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सवाल किया था कि "मेरी शंका है कि नक्सली बताने के लिए पुलिसवाले भरमार बंदूक को ले जाते हैं, उसकी बॉडी के साथ भरमार रख देते हैं. भरमार बंदूक जब्त हो जाता है और वह नक्सली हो जाता है." इस तरह का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने जवानों पर लगाया था. सुरक्षा बलों पर लगाया था." ये बोलते हुए गृहमंत्री आवेश में आ गए.

विजय शर्मा ने सदन में पिछले प्रश्नों की सूची के बारे में बताते हुए आगे कहा कि "सारे प्रश्नों की सूची मेरे पास है. कौन कौन नक्सली है, कौन कहां है. बारूद असलहा किस माल खाने में रखा है. एक प्रश्न किया गया विधायक रेणु जोगी के माध्यम से, जिसे 29 फरवरी 2020 को पूछा गया. 15 फरवरी को 2021 को धनेंद्र साहू ने पूछा." गृह मंत्री के इतना बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने गृहमंत्री को सवाल पर केंद्रित रहने को कहा. इसके बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी हंगामा हुआ.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विजय शर्मा को कहा कि " आप गृह मंत्री है. इस बात का ध्यान रखे कि सदन में आसंदी द्वारा किसी निर्णय की चर्चा दोबारा नहीं की जाती. अपने सवाल पर केंद्रित रहे."

विधानसभा अध्यक्ष की नसीहत के बाद सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 25 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष को इसकी पूरी जानकारी लिखित में दी जा चुकी है. आम लोगों के संबंध में पूरी सूची है. पुराने सवालों के जवाब की भी पूरी जानकारी है.

विजय शर्मा के इस जवाब पर चरणदास महंत ने कहा कि "25 नवंबर को जो सवाल का उत्तर भेजा था. जिसे आपका सिपाही मेरे बाहर सिपाही को देकर आया. क्या मेरे ऑफिस में दिया गया. मुझे अब तक जानकारी नहीं मिली. क्या इसके बारे में आपके पास कोई पावती है. इस वजह से इस बार भी सवाल किया."

महंत ने कहा "मैंने पूछा था कि भरमार कहां से आते हैं. भरमार कैसे होता है, इसके बारे में सब जानना चाहते हैं. प्रदेश में कितने भरमार है, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए. जो नक्सली मारे गए, उनके पास 21 भरमार जब्त हुए हैं. मेरा आरोप ये नहीं है कि भरमार आप सप्लाई कर रहे हैं. मेरा पुलिस पर शंका है." इस दौरान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने बीच में टोकते हुए कहा कि चरणदास महंत सदन में लंबा प्रश्न पूछने का रिकॉर्ड बना रहे है. इतना लंबा प्रश्न बहुत कम होता है.

इसके बाद महंत ने कहा कि गृहमंत्री कुछ विचलित हो रहे हैं. रात 3 बजे तक कवि सम्मेलन देखकर आए हैं. उनकी नींद पूरी नहीं हुई है इसलिए वे आज विचलित हो रहे हैं. भरमार कोई गड़बड़ प्रश्न क्या है. वहां जाकर जांच कर लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/home-minister-vijay-sharma-got-angry-on-the-question-of/article-5790

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.