नक्सलियों के भारत बंद के ऐलान पर गृह मंत्री की सख्त प्रतिक्रिया: "एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा"

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा की गई माओवाद विरोधी सफल कार्रवाई, जिसमें वांछित माओवादी नेता बसवराजू भी मारा गया, के विरोध में नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके जवाब में राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सख्त लहजे में बयान देते हुए कहा, “नक्सलियों के बंद का राज्य में कोई असर नहीं होगा, एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा।”

शहीद एएसपी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे का अंतिम संस्कार मंगलवार को रायपुर के महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और कहा,

“आकाश राव गिरेपुंजे एक वीर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने खुद का स्थानांतरण यह कहकर रोका था कि जब तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त नहीं कर लेते, तब तक यहां से नहीं जाएंगे।”

गृह मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार और पुलिस विभाग शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

IED डिटेक्शन पर गंभीर सरकार

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आईईडी डिटेक्शन सिस्टम को और मजबूत करने पर काम कर रही है। वर्तमान में अधिकतर कार्रवाई मैन्युअल अनुभवों के आधार पर होती है, लेकिन जल्द ही तकनीकी उन्नयन कर इसे और सुरक्षित बनाया जाएगा।

कांग्रेस की मांग पर बोले गृह मंत्री

आईईडी ब्लास्ट की घटना पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां SOP (Standard Operating Procedure) में भी संशोधन किया जाएगा।

घायल जवानों से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

आईईडी धमाके में घायल हुए एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला से मिलने गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नक्सलियों के भारत बंद के ऐलान पर गृह मंत्री की सख्त प्रतिक्रिया: "एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा"

Raipur, CG

शहीद एएसपी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे का अंतिम संस्कार मंगलवार को रायपुर के महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और कहा,

“आकाश राव गिरेपुंजे एक वीर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने खुद का स्थानांतरण यह कहकर रोका था कि जब तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त नहीं कर लेते, तब तक यहां से नहीं जाएंगे।”

गृह मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार और पुलिस विभाग शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

IED डिटेक्शन पर गंभीर सरकार

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आईईडी डिटेक्शन सिस्टम को और मजबूत करने पर काम कर रही है। वर्तमान में अधिकतर कार्रवाई मैन्युअल अनुभवों के आधार पर होती है, लेकिन जल्द ही तकनीकी उन्नयन कर इसे और सुरक्षित बनाया जाएगा।

कांग्रेस की मांग पर बोले गृह मंत्री

आईईडी ब्लास्ट की घटना पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां SOP (Standard Operating Procedure) में भी संशोधन किया जाएगा।

घायल जवानों से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

आईईडी धमाके में घायल हुए एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला से मिलने गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/home-ministers-strict-response-to-the-announcement-of-bharat-bandh/article-23865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.