- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सरगुजा में बांस नर्सरी में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ खाक; वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
सरगुजा में बांस नर्सरी में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ खाक; वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Surguja
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के टपरकेला गांव में रविवार को बांस की नर्सरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में नर्सरी का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इस घटना में सैकड़ों पेड़ नष्ट हो गए और कई जंगली जानवर एवं पक्षियों की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने खुद बुझाई आग
जानकारी के अनुसार, सुबह आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बावजूद इसके न तो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी। ग्रामीणों ने दिन में किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन शाम होते-होते आग दोबारा भड़क गई।
जिला पंचायत सदस्य ने जताया आक्रोश
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि जली हुई नर्सरी के कारण जंगली जानवर अब गांवों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
लाखों का नुकसान, बढ़ा खतरा
आग से कई एकड़ में फैली बांस की नर्सरी पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जंगल से पलायन कर रहे जानवरों से मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बढ़ गया है।
वन विभाग पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को समय पर सूचना देने के बावजूद न तो कोई सहायता मिली और न ही आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। इस लापरवाही ने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया और पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव डाला है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए