पत्नी पर टांगी से हमला कर पति ने लगाई खुद को आग; पत्नी की हालत नाजुक

Balrampur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक भयावह मोड़ ले लिया। पति ने पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया और बाद में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर की है।

रात में हुआ हमला, सुबह जली हालत में मिली पति की लाश

जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी अनुरंजन एक्का (34) का गुरुवार रात अपनी पत्नी सुमित्रा एक्का (32) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों सो गए। रात करीब 4 बजे अनुरंजन ने टांगी से सुमित्रा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। अनुरंजन ने उसे मृत समझकर घर से फरार हो गया।

पत्नी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी जागे और गंभीर हालत में सुमित्रा को शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

शाम को लौटकर खुद को लगाई आग

हमले के बाद अनुरंजन दिनभर फरार रहा, लेकिन शाम को वह वापस घर लौटा और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी होते थे पति-पत्नी के बीच विवाद

परिजनों के मुताबिक, अनुरंजन और सुमित्रा के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो घटना के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे और किसी तरह की चोट से सुरक्षित हैं।

पुलिस कर रही जांच

शंकरगढ़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की हालत पर नजर रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी पर टांगी से हमला कर पति ने लगाई खुद को आग; पत्नी की हालत नाजुक

Balrampur, CG

रात में हुआ हमला, सुबह जली हालत में मिली पति की लाश

जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी अनुरंजन एक्का (34) का गुरुवार रात अपनी पत्नी सुमित्रा एक्का (32) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों सो गए। रात करीब 4 बजे अनुरंजन ने टांगी से सुमित्रा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। अनुरंजन ने उसे मृत समझकर घर से फरार हो गया।

पत्नी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी जागे और गंभीर हालत में सुमित्रा को शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

शाम को लौटकर खुद को लगाई आग

हमले के बाद अनुरंजन दिनभर फरार रहा, लेकिन शाम को वह वापस घर लौटा और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी होते थे पति-पत्नी के बीच विवाद

परिजनों के मुताबिक, अनुरंजन और सुमित्रा के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो घटना के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे और किसी तरह की चोट से सुरक्षित हैं।

पुलिस कर रही जांच

शंकरगढ़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की हालत पर नजर रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/husband-attacked-wife-with-a-tangi-on-fire-and-wifes/article-25817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.