- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत
कोरबा में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया। पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे, और इस बार विवाद जानलेवा साबित हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, चैतराम धनवार (45) अपने बच्चों के साथ बरपाली गांव में पत्नी बंधन बाई धनवार (43) के साथ रहता था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी कारण दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। बुधवार सुबह खाना बनाने के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
पड़ोसियों की मदद और पुलिस की कार्रवाई
महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में बंधन बाई को देखा। उन्होंने तुरंत कोटवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने भी पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए