- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जशपुर में पति ने पत्नी को ,शक के आधार पर मारकर, खेत में छुपाया शव
जशपुर में पति ने पत्नी को ,शक के आधार पर मारकर, खेत में छुपाया शव
Jashpur
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बेवफाई के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत में छुपा दिया।यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव का है, जहां 38 वर्षीय ढुला राम ने अपनी पत्नी को पत्थर से कुचलकर मार डाला।
दसवीं शादी और फिर वही अंत
बताया जा रहा है कि ढुला राम इससे पहले नौ बार शादी कर चुका था, लेकिन सभी पत्नियाँ किसी न किसी कारणवश उसे छोड़ चुकी थीं। मृतका के साथ वह दसवीं शादी में बंधा था। लेकिन यह रिश्ता भी शक की आग में जलकर खाक हो गया।
बेवफाई के शक ने ली जान
ढुला राम के अनुसार, तीन दिन पहले उसकी पत्नी चावल, कपड़े और खाने का तेल लेकर घर से कहीं जा रही थी। उसे लगा कि पत्नी उसे छोड़कर हमेशा के लिए जा रही है। इसी शक और गुस्से में उसने रास्ते में उसे रोका और खेत में ले जाकर उस पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर कई बार पत्थर मारकर उसकी जान ले ली और शव को खेत की झाड़ियों में पत्तियों से ढंक कर छिपा दिया।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
तीन दिन तक शव वहीं पड़ा रहा। जब खेत से दुर्गंध फैलने लगी, तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि हुई और संदेह के आधार पर जब ढुला राम से पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे के मानसिक और सामाजिक कारणों की भी गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी की नीयत पर लगातार शक था, जिसने एक और जीवन लीला समाप्त कर दी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए