पति निकला पत्नी का हत्यारा: दंतेवाड़ा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, रेप केस दिखाने निर्वस्त्र फेंका था शव

Dantewada, CG

रीना रयामी की हत्या उसके पति राजेश ने की थी, शव ठिकाने लगाने में चाचा रमेश ने दी मदद; पुलिस ने एक माह की जांच के बाद किया खुलासा

 दंतेवाड़ा जिले के कुंदेली गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझ गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हत्या को बलात्कार का मामला दिखाने के लिए शव को निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति राजेश रयामी और उसके चाचा रमेश रयामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे खुली गुत्थी

यह मामला 2 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम कुंदेली के जंगल में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान रीना रयामी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसपी गौरव राय के निर्देशन और एएसपी उदित पुष्कर व एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू और सायबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। सैकड़ों मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स खंगाले गए और गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई।

पति ने ही कबूला अपराध

लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक मृतका के पति राजेश रयामी पर गया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। राजेश ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात उसका अपनी पत्नी रीना से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद उसने अपने चाचा रमेश रयामी को बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को बाइक में लादकर गांव से बाहर ओटेर खेत के पास फेंक दिया। अपराध छिपाने के लिए दोनों ने रीना को निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंका ताकि यह लगे कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की है।

साक्ष्य जुटाकर दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के घर का निरीक्षण कर घटनास्थल का पुनर्निर्माण कराया। वहां से घटनास्थल तक के रास्ते, आरोपी की बाइक, मृतका का मोबाइल, कपड़े और अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। 9 नवंबर को दोनों आरोपियों — राजेश रयामी (27 वर्ष) और रमेश रयामी (36 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

एसपी गौरव राय ने कहा कि यह मामला गंभीर अपराध के साथ महिला के प्रति अमानवीय व्यवहार का उदाहरण है। टीम ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपियों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/husband-turns-out-to-be-wifes-murderer-mystery-of-blind/article-37505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.