आई लव चाय, रायपुर में सीएम से बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, इनवेस्टमेंट पर हुई चर्चा

Raipur, CG

अमेरिकी राजदूत और विष्णु देव साय के बीच रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में निवेश पर चर्चा हुई.

छत्तीसगढ़ के सुंदर और प्राकृतिक स्थलों को देखने का मेरा सपना आज सच हुआ. छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था जो आज पूरा हुआ. ये कहना है अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का. सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राजदूत ने कहा कि मैंने भारत और खासकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में काफी कुछ पढ़ा है. आज इसे करीब से देखने का मौका मिला. बहुत सुंदर और शांत प्रदेश है. इस सुंदर और शांत प्रदेश के विकास में हम साझेदार बनेंगे.

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान राजदूत गार्सेटी ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक पहलुओं और आर्थिक संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की. मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया. सीएम ने बताया कि कैसे हम यहां पर निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं. साय ने कहा कि हमारा राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है. यहां हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है, काम चल भी रहे हैं. अमेरिका जैसे मित्र राष्ट्रों का सहयोग हमारे लिए गौरव की बात होगी.

छत्तीसगढ़ की तारीफ: बातचीत के दौरान अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट है. यहां ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर काम करेंगे. छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बनेगा. मुख्यमंत्री ने गार्सेटी से कहा कि सभी निवेशकों का छत्तीसगढ़ में स्वागत है.

बस्तर आने का किया वादा: मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के बीच अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ एक सुंदर प्रदेश है. यहां प्रकृति की गोद में बसे मनोरम पर्यटन स्थल हैं. आप छत्तीसगढ़ आए हैं तो बस्तर जरूर घूमें. मुख्यमंत्री के आग्रह पर गार्सेटी ने कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ बस्तर जरूर घूमने आऊंगा. गार्सेटी ने कहा कि मेरा मन भी बस्तर को देखने का है.

I love tea says US Ambassador
इनवेस्टमेंट पर हुई चर्चा 
 
कई मुद्दों पर हुई चर्चा: मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और राजदूत गार्सेटी के बीच कई मुद्दों पर बात हुई. मुख्यमंत्री से राजदूत ने कई रोचक सवाल भी किए. सभी सवालों का जवाब सीएम ने बड़ी सहजता के साथ दिया. अमेरिकी राजदूत ने सीएम साय से उनके परिवार के बारे में पूछा और उनका हाल चाल लिया. सीएम ने भी एरिक गार्सेटी के हिंदी सिनेमा और भांगड़ा में दिलचस्पी को लेकर कई सवाल किए. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हम अगली दिवाली एक साथ मनाएंगे.

I love tea says US Ambassador
इनवेस्टमेंट पर हुई चर्चा 
 
छत्तीसगढ़ के विजन पर चर्चा: मुख्यमंत्री से चर्चा में राजदूत ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के विजन और इस दौरान आ रही चुनौतियों पर भी बात की. सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा के भण्डार वाला स्टेट है. सीएम ने कहा कि यहां पर कई रेयर अर्थमेटल पाए जाते हैं लिथियम आयन की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ है.

I love tea says US Ambassador
इनवेस्टमेंट पर हुई चर्चा 
 
महतारी वंदन योजना की दी जानकारी: सीएम ने कहा कि यहां 44 प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद है. छत्तीसगढ़ के समावेशी विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. साय ने उन्हें हाल ही में राजधानी नई दिल्ली में आयोजित इंवेस्टर मीट की जानकारी दी. सीएम ने बताया कि प्रदेश में 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं. यह प्रदेश की नई औद्योगिक नीति की बड़ी सफलता है. मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के बारे में भी राजदूत को बताया.

I love tea says US Ambassador
इनवेस्टमेंट पर हुई चर्चा 
 
नियद नेल्लानार और लोन वर्राटू: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश का आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. पर तेजी से साथ वहां भी बदलाव हो रहा है. आदिवासियों की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं. सीएम ने राजदूत को नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी. सीएम ने बस्तर ओलंपिक के बारे में भी विस्तार से बताया.

जब राजदूत ने कहा आई लव चाय: सीएम विष्णु देव साय ने जब अमेरिकी राजदूत पूछा कि आप चाय लेंगे या कॉफी तो गार्सेटी ने कहा कि आई लव चाय. मैं चाय ही लूंगा. एरिक गार्सेटी को सीएम विष्णु देव साय ने गुड़ में बने रसगुल्ले भी खिलाए. मुलाकात के अंत में राजदूत को सीएम साय ने छत्तीसगढ़ी शॉल और बेलमेटर की नंदी भेंट की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/i-love-tea-us-ambassador-eric-garcetti-spoke-to-the/article-7068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.