नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, 1 मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर घायल

Narayanpur, CG

नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट हुआ.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट में घायल एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरा मजदूर घायल हुआ है. लौह अयस्क खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि आमदाई क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट से 2 घायल हुए हैं. माओवादियों ने मजदूरों के नियमित विश्राम करने वाली जगह आईईडी प्लांट किया था. जहां कुकर बम ब्लास्ट हुआ है.

पुलिस के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट सुबह करीब 10.45 बजे छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी लौह अयस्क खदान में हुआ. दो मजदूर दिलीप कुमार बघेल और हरेंद्र नाग अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हुआ और वो घायल हो गए. दोनों मजदूरों को पहले छोटे डोंगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दिलीप कुमार बघेल ने दम तोड़ दिया.

IED blast Amdai Mine
आईईडी ब्लास्ट में घायल मजदूर 

नक्सली कर रहे खदान का विरोध: जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आमदई घाटी में आयरन माइंस खदान आवंटित की गई है. नक्सली लगातार इस आयरन माइंस का विरोध कर रहे हैं. 5 फरवरी को आमदई घाटी खदान में हुए इसी तरह के विस्फोट में एक मजदूर घायल हो गया था. नवंबर 2023 में भी आमदई घाटी लौह अयस्क खदान में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी. अब एक बार फिर इसी खदान में आईईडी ब्लास्ट हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, 1 मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर घायल

Narayanpur, CG

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट में घायल एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरा मजदूर घायल हुआ है. लौह अयस्क खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि आमदाई क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट से 2 घायल हुए हैं. माओवादियों ने मजदूरों के नियमित विश्राम करने वाली जगह आईईडी प्लांट किया था. जहां कुकर बम ब्लास्ट हुआ है.

पुलिस के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट सुबह करीब 10.45 बजे छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी लौह अयस्क खदान में हुआ. दो मजदूर दिलीप कुमार बघेल और हरेंद्र नाग अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हुआ और वो घायल हो गए. दोनों मजदूरों को पहले छोटे डोंगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दिलीप कुमार बघेल ने दम तोड़ दिया.

IED blast Amdai Mine
आईईडी ब्लास्ट में घायल मजदूर 

नक्सली कर रहे खदान का विरोध: जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आमदई घाटी में आयरन माइंस खदान आवंटित की गई है. नक्सली लगातार इस आयरन माइंस का विरोध कर रहे हैं. 5 फरवरी को आमदई घाटी खदान में हुए इसी तरह के विस्फोट में एक मजदूर घायल हो गया था. नवंबर 2023 में भी आमदई घाटी लौह अयस्क खदान में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी. अब एक बार फिर इसी खदान में आईईडी ब्लास्ट हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ied-blast-1-laborer-killed-in-narayanpur-and-second-laborer/article-13024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.