नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल

Narayanpur, CG

नक्सल प्रभावित नारायणपुर में माओवादियों ने बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है.

शुक्रवार रात से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा शुरू हो रहा है. उससे पहले नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है. इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से एक शख्स की मौत हो गई है. इस घटना में एक और व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है. नारायणपुर पुलिस की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है.

शुक्रवार दोपहर की घटना: नारायणपुर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है. आईईडी धमाका जिले के जड्डा और मरकुद के गांवों के बीच हुआ. ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब शख्स कच्ची सड़क पर झाड़ू बनाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह नक्सलियों की हताशा और उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है

कानागांव निवासी राजेश उसेंडी और रामलाल कोरम (दोनों 25) के संपर्क में आने के बाद प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया. उसेंडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोरम का नारायणपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस्तर क्षेत्र में ऐसे आईईडी के कारण ग्रामीणों के मरने और घायल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. - नारायणपुर पुलिस

साल 2025 में नारायणपुर में कितने आईईडी बरामद?: नारायणपुर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस साल सुरक्षा बलों ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 से अधिक आईईडी बरामद किए हैं. जनवरी में नारायणपुर के कुरुशनर गांव में इसी तरह के प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे.

बीजापुर में भी हो चुकी है ऐसी घटना: बीते 30 मार्च को भी बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक आदिवासी महिला की मौत हो गई थी. बस्तर के जंगलों और अन्य इलाकों में नक्सली लगातार आईईडी ब्लास्ट की घटनाओं को अंजाम देते आए हैं. नक्सली फोर्स के जवानों को निशाना बनाने के लिए कच्चे रास्तों में आईईडी लगाते हैं. जिसका शिकार जवानों के साथ साथ आम लोग भी होते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल

Narayanpur, CG

शुक्रवार रात से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा शुरू हो रहा है. उससे पहले नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है. इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से एक शख्स की मौत हो गई है. इस घटना में एक और व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है. नारायणपुर पुलिस की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है.

शुक्रवार दोपहर की घटना: नारायणपुर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है. आईईडी धमाका जिले के जड्डा और मरकुद के गांवों के बीच हुआ. ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब शख्स कच्ची सड़क पर झाड़ू बनाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह नक्सलियों की हताशा और उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है

कानागांव निवासी राजेश उसेंडी और रामलाल कोरम (दोनों 25) के संपर्क में आने के बाद प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया. उसेंडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोरम का नारायणपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस्तर क्षेत्र में ऐसे आईईडी के कारण ग्रामीणों के मरने और घायल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. - नारायणपुर पुलिस

साल 2025 में नारायणपुर में कितने आईईडी बरामद?: नारायणपुर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस साल सुरक्षा बलों ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 से अधिक आईईडी बरामद किए हैं. जनवरी में नारायणपुर के कुरुशनर गांव में इसी तरह के प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे.

बीजापुर में भी हो चुकी है ऐसी घटना: बीते 30 मार्च को भी बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक आदिवासी महिला की मौत हो गई थी. बस्तर के जंगलों और अन्य इलाकों में नक्सली लगातार आईईडी ब्लास्ट की घटनाओं को अंजाम देते आए हैं. नक्सली फोर्स के जवानों को निशाना बनाने के लिए कच्चे रास्तों में आईईडी लगाते हैं. जिसका शिकार जवानों के साथ साथ आम लोग भी होते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ied-blast-of-naxalites-one-injured-in-narayanpur/article-16736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.