- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मछली नहीं बनी तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर मां की की हत्या, मर्डर के बाद बैठा रहा लाश के पास
मछली नहीं बनी तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर मां की की हत्या, मर्डर के बाद बैठा रहा लाश के पास
Gariyaband, CG
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह जोगिडीपा गांव में कमलेश नंदे (35) ने अपनी मां चंदा बाई नंदे (59) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह हत्या घरेलू विवाद में अंजाम दी गई।
बताया जा रहा है कि कमलेश अपने घर मछली लेकर आया था, लेकिन देर होने के कारण उसकी मां ने मछली की सब्जी बनाने से मना कर दिया। गुस्से में आए कमलेश ने पास रखी कुल्हाड़ी से चंदा बाई के सिर पर 4-5 वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा, जबकि कमरे में खून ही खून फैल चुका था। पड़ोसियों को घटना की सूचना करीब दो घंटे बाद मिली, जिसके बाद सरपंच और कोटवार ने फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलेश मजदूरी करता है और पिछले दो साल से पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। उसके साथ दो बच्चे भी हैं। वहीं, मां ही परिवार का पेट पालने और खाना बनाने का जिम्मा संभालती थी। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए