- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- IIM लखनऊ के छात्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर...
IIM लखनऊ के छात्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज
Raipur, CG
सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई।
IIM लखनऊ में पढ़ने वाले एक छात्र पर फार्मेसी की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, और बाद में धमकियों के जरिए केस वापस लेने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फेसबुक से हुई दोस्ती, प्यार और फिर धोखा
22 वर्षीय पीड़िता रायपुर जिले के अभनपुर की रहने वाली है और बिलासपुर के उसलापुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। साल 2024 की शुरुआत में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कोरबा निवासी ऐश्वर्य सिंह कंवर से हुई, जो IIM लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है। जनवरी 2024 में ऐश्वर्य ने प्यार का इज़हार किया और शादी का वादा कर पीड़िता से होटल में मुलाकात की।
पीड़िता के मुताबिक, 3 जून 2024 को आरोपी युवक फिर बिलासपुर आया और होटल में मिलने बुलाया। जब युवती ने मना किया तो युवक ने कहा, "जल्द ही हम शादी कर लेंगे।" युवक की बातों में आकर वह होटल पहुंची, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान युवक ने पीड़िता का न्यूड वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होता रहा शारीरिक शोषण
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और पूरी तरह से पलट गया।
परेशान होकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब परिवार की ओर से भी मिल रही धमकियां
पीड़िता ने एक और गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपी का पिता कोरबा कलेक्ट्रेट में पदस्थ है, जो अब सरकारी रसूख का इस्तेमाल कर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी के परिवार की ओर से उसे कैरियर बर्बाद करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में पीड़िता ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में अतिरिक्त शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस कर रही जांच, कानून अपना काम करेगा: अधिकारियों का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला संवेदनशील है और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी के परिवार द्वारा दिए जा रहे दबाव और धमकियों के पहलू पर भी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को सुरक्षा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए