IIT भिलाई दीक्षांत समारोह: 'छत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति और परंपरा से समृद्ध है' - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

CG

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने भिलाई आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई.

आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए यहां आना सौभाग्य की बात है. आप लोगों मुझे अपने विचार रखने का यहां मौका दिया ये मेरे लिए गर्व की बात है. भिलाई आईआईटी संस्थान पढ़ाई और तकनीक के क्षेत्र में अपनी महारत के लिए जाना जाता है. राष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह का दिन एक छात्र के लिए उपलब्धियों से भरा दिन होता है. आज से आप एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर दुनिया में प्रवेश करने को तैयार हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदाय की भागीदारी के बिना देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है.

संस्थान के प्रयासों की राष्ट्रपति ने की सराहना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के तीसरे और चौथे संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से आदिवासी समुदाय के मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की. राष्ट्रपति ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति और परंपरा से समृद्ध है. आदिवासी समुदाय प्रकृति को बहुत करीब से समझता है और सदियों से पर्यावरण के साथ सामंजस्य बिठाकर रहता आ रहा है. आदिवासी भाई-बहन प्रकृति से जुड़ी अपनी जीवनशैली से प्राप्त ज्ञान के भंडार हैं. उनकी सोच और उनकी जीवनशैली को समझकर हम भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, लेकिन देश का विकास तभी संभव है जब आदिवासी भाई-बहन इसमें सक्रिय भागीदार बनें.'

इंसान पूरी जिंदगी एक छात्र होता है. इसलिए उसे अपने जीवन में हमेशा सीखने की गुंजाइश रखनी चाहिए. आधुनिक भारत में भिलाई स्टील प्लांट का बड़ा योगदान रहा है. भिलाई से पढ़कर निकले बच्चे अब देश के भविष्य के लिए काम करेंगे. :द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

डिजिटलाइजेशन में भारत के बढ़ते कदम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भिलाई आईआईटी ने अपनी पहचान ग्लोबल लेवल पर बनाई है. भिलाई आईआईटी नए रोजगार का सृजन भी कर रहा है. देश और दुनिया की प्रगति में भी काम कर रहा है. डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में भी भिलाई आईआईटी लगातार काम कर रहा है. ग्लोबल लेवर पर भारत की पहचान लगातार मजबूत हो रही है. भारत में डिजिटल क्रांति आ चुकी है. बदलती दुनिया और बढ़ती तकनीक के दम पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. यहां से पढ़ाई पूरी कर निकले बच्चे अब देश और दुनिया में अपना रोशन करेंगे. भारत का नाम ऊंचा करेंगे.

''शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें'': राज्यपाल रमेन डेका ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है. रिसर्च के क्षेत्र में यहां के छात्र पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यहां से पढ़कर निकले छात्र और छात्राएं दोनों छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे.

भारत की महिलाएं अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. महिलाएं उच्च पदों पर आसीन होकर देश के लिए बड़े बड़े काम कर रही हैं. हमारा सौभाग्य है कि देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला आसीन हैं. देश के ये बड़े फैसले ये बताते हैं कि हम अब किसी से पीछे नहीं हैं. :रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

''भिलाई आईआईटी ने गढ़े नए आयाम'': दीक्षांत समारोह के मंच से सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज जिसके बाद तकनीक की ताकत होगी वो दुनिया में आपना नाम करेगा. दुनिया में उसके काम से उसकी पहचान बनेगी. हमारे जीवन में आज तकनीक की जरुरत लगातार बढ़ती जा रही है. भिलाई आईआईटी तकनीक के आविष्कार और इजाद में लगातार काम कर रहा है. यहां के छात्रों को गर्व होना चाहिए कि वो भिलाई आईआईटी से पढ़े हैं.

भिलाई आईआईटी में आधुनिक भारत का भविष्य तैयार होता है. भिलाई आईआईटी को राज्य सरकार लगातार आगे भी मदद देती रहेगी. यहां से पढ़कर निकले बच्चे देश और दुनिया के हर कोने में जाकर अपना और देश का नाम रोशन को तैयार हैं. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. :विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री

भिलाई में बनेगा राज्य का पहला आईआईटी पार्क: सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला आईआईटी पार्क भिलाई में बनेगा. सीएम ने कहा कि भिलाई आईआईटी और राज्य सरकार ने मिलकर विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित करने का काम किया है. ये समीक्षा केंद्र छात्रों की पढ़ाई को रोचक और रोजगार परक बनाने का काम करेगी. बस्तर में कुपोषण के शिकार बच्चों को बेहतर न्यूट्रिशन देने के लिए भी ये समीक्षा केंद्र काम करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई आईआईटी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/iit-bhilai-convocation-ceremony/article-2079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.