- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में नदी किनारे अवैध महुआ शराब की भट्टियां नष्ट, 80 बोरी महुआ पास किया नष्ट
रायगढ़ में नदी किनारे अवैध महुआ शराब की भट्टियां नष्ट, 80 बोरी महुआ पास किया नष्ट
Raigarh, CG
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मांड नदी किनारे अवैध महुआ शराब बनाने वाली कई भट्टियों को नष्ट किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख तस्कर भाग निकले।
जंगल में अवैध शराब का कारोबार
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जबलपुर के पास जंगल में कई स्थानों पर महुआ शराब बनाई जा रही थी। नदी किनारे बने बर्तनों और भट्टियों में तस्कर महुआ शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगभग 80 बोरी महुआ पास और शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए।
तस्कर मौके से फरार
पुलिस की भनक लगते ही तस्कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि अवैध शराब बनाने के खिलाफ शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान नष्ट किए गए महुआ पास और उपकरणों के साथ तस्करों की तलाश जारी है।
ग्रामीणों को चेतावनी
कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बनाने और तस्करी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए